मुंबई: डेली सोप ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से घर घर में लोकप्रियता हासिल करने वाले टीवी एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) एक बार फिर अपने घरेलू विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। गुरुवार को उन्होंने पत्नी निशा रावल पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने निशा (Nisha Rawal) के कथित बॉयफ्रेंड रोहित सेठिया पर उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया।
करण (Karan Mehra accuses Nisha Rawal for extramarital affair) ने कहा कि निशा से अलग होने के बाद, वो उन्हीं के घर में रह रही हैं और उनके खिलाफ कानूनी लड़ाई के लिए उनके संसाधनों का उपयोग कर रही हैं।
एक निजी टेब्लॉयड की रिपोर्ट के मुताबिक, करण ने कहा, “निशा एक सिंगल मदर की छवि पेश कर रही है, जो अकेले सब कर रही है। लेकिन वो मेरे 4.5 बीएचके में रह रही है, उसका मेरा बिजनेस है और वो मेरे पैसे ले रही है और केस लड़ रही है। मेरे दस्तावेज़, पैसा, लैपटॉप, सब कुछ उस घर में है.. आप अपनी बेगुनाही कैसे साबित करेंगे? ये आसान नहीं है। मुझे अपने घर जाने की इजाजत नहीं है। मुझे एक सूटकेस में सिर्फ पांच जोड़ी कपड़े दिए गए, और मैं लगभग 5 महीने तक मैं उसमें घूमता रहा।”
करण ने कहा कि रोहित ने उनके ही घर में उनका शारीरिक शोषण किया। उन्होंने साझा किया कि इस शारीरिक तकरार के समय वह कोविड -19 से उबर रहे थे। एक्टर ने ये भी दावा किया, “उसने (रोहित) निशा का भाई होने के बहाने मेरे साथ मारपीट की और उसी रात दोनों ने मुझे और मेरे परिवार को गोली मारने की धमकी भी दी।” करण का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को ‘नो-कॉलर आईडी नंबर’ से जान से मारने की धमकी मिल रही है।
39 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उनकी पत्नी रोहित के साथ उस घर में रह रही है जो उनका है। “निशा रावल, जिनका अभी तक तलाक नहीं हुआ है, का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में हैं। रोहित सेठिया 14 साल के उनके ‘मुंह-बोले भाई’ हैं, जिन्होंने उनका ‘कन्यादान’ भी किया था।”
करण ने कहा कि रोहित एक “चेन स्मोकर है, शराब, गुटका पान का सेवन करता है” और उसकी गतिविधियों को “नैतिक रूप से संदिग्ध” कहा क्योंकि वो निशा और करण के बेटे कविश के साथ घर साझा कर रहा है। “यही कारण है कि मैं अपने बच्चे की कस्टडी के लिए लड़ रहा हूं। मेरे पास मेरे बच्चे तक पहुंच नहीं है। रोहित की बेटी ने कविश को राखी बांधी। ये सब (रिश्तेदार) जानते हैं और ये दोनों बच्चे शामिल हैं, हम उन्हें क्या बताएंगे? मैं सच्चाई के लिए लड़ रहा हूं, मैं इसके लिए आगे तक जाऊंगा ”।
गौरतलब हो, निशा रावल और करण मेहरा के बीच घरेलू विवाद पिछले साल सामने आया। मई 2021 में निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। निशा ने उस वक्त करण पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines