छोटे पर्दे के सबसे चहेते कपल्स में शुमार तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों की जोड़ी न सिर्फ बिग बॉस बल्कि रियल लाइफ में भी फैंस की फेवरेट रही है। अब खबर आ रही है कि ये कपल जल्द ही एक नए रिएलिटी शो में नजर आने वाला है, जहां इनकी जिंदगी का एक बेहद खास मोड़ सामने आ सकता है।
नेटफ्लिक्स के शो में प्यार का नया चेप्टर?
सूत्रों की मानें तो तेजस्वी और करण नेटफ्लिक्स के अपकमिंग रिएलिटी शो ‘दुबई ब्लिंग’ में नजर आने वाले हैं। ये शो पहले ही अपनी ग्लैमरस स्टोरीलाइन और हाई-प्रोफाइल कैरेक्टर्स के लिए जाना जाता है। अब जब इस शो में तेजस्वी और करण की एंट्री होने जा रही है, तो दर्शकों की एक्साइटमेंट चरम पर है। यही नहीं, खबर ये भी है कि शो के दौरान ही दोनों अपनी सगाई भी कर सकते हैं। बिग बॉस से जुड़ी खबरों को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज ‘बिग बॉस ताजा खबर’ ने ये जानकारी दी है।
फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं
जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई, फैंस के बीच तहलका मच गया। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक #TejRan ट्रेंड करने लगा। लोग इस जोड़ी को शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि ये पल बहुत खास होगा, खासकर उन लोगों के लिए जो बिग बॉस 15 से ही इस जोड़ी को साथ देखना चाहते थे। हालांकि अभी इस खबर को लेकर खुद करण और तेजस्वी प्रकाश की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
बिग बॉस से शुरू हुआ था सफर
तेजस्वी और करण की मुलाकात बिग बॉस 15 के दौरान हुई थी। शो के अंदर ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया। शो खत्म होने के बाद भी दोनों को कई बार साथ देखा गया। रियलिटी शोज से लेकर म्यूजिक वीडियोज तक, ये कपल हर जगह छाया रहा है।
कपल की केमिस्ट्री बनी मिसाल
तेजस्वी और करण की कैमिस्ट्री न सिर्फ पर्दे पर बल्कि रियल लाइफ में भी लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी है। अक्सर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस जोड़ी की मस्ती, रोमांस और एक-दूसरे के लिए प्यार को देख फैंस इन्हें #CoupleGoals मानते हैं।
यह भी पढ़ें: Sikandar के लीक होने पर पहली बार बोलीं सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, कम कमाई पर भी दिया रिएक्शन
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 hr agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
4 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
5 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines