Karan Kundra-Tejasswi Prakash Wedding: 'नागिन' से शादी के सवाल पर करण कुंद्रा बोले- अगले महीने बजेगी शहनाई
Edited By Nancy Tomar

Karan Kundra-Tejasswi Prakash Wedding
Edited By Nancy Tomar

Karan Kundra-Tejasswi Prakash Wedding
Karan Kundra-Tejasswi Prakash Wedding: छोटे पर्दे यानी टीवी के सबसे रोमांटिक कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बहुत जल्द शादी करेंगे। ऐसा करण ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो और बहुत जल्द तेजस्वी से शादी करने का प्लान कर रहे हैं।
दरअसल, फिलहाल करण अपने नए शो इश्क में घायल के प्रमोशन में लगे हुए हैं और इस दौरान ही करण ने तेजस्वी के साथ अपने वेडिंग प्लान शेयर किए, जिससे उनके फैंस को भी बहुत खुशी हुई और सभी बहुत जल्दी इन दोनों को शादी करते हुए देखना चाहते हैं।
हाल ही में वैलेंटाइन डे पर करण ने तेजस्वी प्रकाश को बड़े ही शायराना अंदाज में वैलेंटाइन डे विश किया था। इसके साथ ही अब कपल की शादी की खबरें और सनसनी मचा रही हैं, जिससे ये कपल फिर से सुर्खियों में आ गया हैं।
बता दें कि करण और तेजस्वी प्रकाश अक्सर रोमांटिक डेट्स पर जाते हुए स्पॉट होते रहते हैं। इस वजह से दोनों अक्सर चर्चाओं में भी बने रहते हैं। अब इन दोनों की शादी की खबरें एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं।
बता दें कि हाल ही में करण ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अगले महिने यानी मार्च में शादी करने के लिए एकदम तैयार हैं। साथ ही करण ने कहा कि बिग बॉस के बाद तो उनके( तेजस्वी के) परिवार वाले भी तैयार थे, लेकिन हमारे काम की कमिटमेंट्स को लेकर देरी हो रही है।
इसके साथ ही करण ने बताया कि तेजस्वी का नागिन (नागिन 6 टीवी शो) खत्म होने में नहीं आ रहा। इसके बात तेजस्वी से मजाक करते हुए करण कहते हैं कि- क्या जरूरत थी इतना सक्सेसफुल सीजन देने की और बाद में यह भी पूछते हैं कि- तुम्हारे पास शादी के लिए टाइम कब है?
इसके बाद जब करण से सवाल किया गया कि क्या वो डेस्टिनेशनल वेडिंग करेंगे, तो इसका जवाब देते हुए करण बोले कि- मैं तो कहीं भी शादी करने को तैयार हूं, फिल्म सिटी में, सेट पर कहीं भी शादी हो जाए। इसके साथ ही करण से पूछा गया कि वो शादी के सवाल को लेकर बोर नहीं होते हैं, क्योंकि लगातार उनसे ये सवाल किया जाता है, तो करण बोले कि मैं इस सवाल से कभी बोर नहीं हो सकता हूं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: