Karan Kundra-Tejasswi Prakash Spot Together: टीवी एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के ब्रेकअप की खबरें पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कपल को लेकर ऐसी चर्चा हो रही है कि दोनों अलग हो चुके हैं। एक रेडिट पोस्ट में भी करण और तेजस्वी के ब्रेकअप का दावा किया गया। खैर अब कपल ने साथ आकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। दोनों को साथ में देखकर उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली है। बता दें कि इससे पहले भी करण कुंद्रा ने एक पोस्ट के जरिए हिंट दिया था कि उनका ब्रेकअप नहीं हुआ है और दोनों अब भी साथ में हैं।
रेडिट पोस्ट में किया गया दावा
बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के ब्रेकअप की खबरों को हवा तब मिली जब रेडिट की एक पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं है। दोनों ही एक-दूसरे को लेकर असुरक्षित हैं। इस वजह से अब उनके बीच में झगड़े होने शुरू हो गए हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि तेजस्वी को करण का फीमेल फ्रेंड्स के साथ उठना-बैठना पसंद नहीं है। न ही उन्हें कॉलेज की लड़कियों के साथ करण की नजदीकियां पसंद आ रही हैं। इसलिए दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
पार्टी एन्जॉय कर रहा कपल
दिलचस्प बात ये है कि इधर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के ब्रेकअप की चर्चा चल रही है, तो उधर ये कपल मुंबई में एक साथ नाइट पार्टी अटेंड करने पहुंचा। हाथ में हाथ थामकर इस कपल ने ने सिर्फ तस्वीरें क्लिक कराईं बल्कि पैपाराजी को स्माइल देकर हिंट दे दिया कि दोनों अब भी साथ में हैं। ब्रेकअप की खबरें महज अफवाह हैं। वीडियो में तेजस्वी ने ब्लैक शॉर्ट मिडी पहन रखी है, जबकि करण पिंक सूट में दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जब नताशा को भूल इस एक्ट्रेस के प्यार में दीवाने हो गए वरुण धवन, बेहद दिलचस्प है किस्सा
यूजर्स भी लुटा रहे प्यार
उधर, करण कुंद्रा आर तेजस्वी प्रकाश को साथ में देखकर उनके फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं वीडियो पर लगातार कमेंट्स ड्राप कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘रब ने बना दी जोड़ी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘OMG दोनों के चेहरे पर वेकेशन ग्लो दिख रहा है। दोनों ने ऐसे हाथ पकड़ा हुआ है, यार शादी कर लो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दोनों ही एक-दूसरे के लिए बने हुए हैं।’
करण ने शेयर की थी पोस्ट
बता दें कि करण कुंद्रा ने बीते दिन भी ब्रेकअप रूमर्स के बीच अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में शेयर की गईं तस्वीरों में एक्टर तेजस्वी प्रकाश के साथ रोमांटिक पोज देते दिखे थे। उनकी क्लोज़नेस देखने लायक थी। वहीं तस्वीरों को शेयर करते हुए करण ने प्यारा सा कैप्शन भी दिया था। गौरतलब है कि करण और तेजस्वी दोनों ही बिग बॉस 15 में नजर आए थे। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines