Karan Kundra-Tejasswi Prakash Breakup Rumours: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है। दोनों का अपना एक फैन बैस है। सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज को खूब प्यार मिलता है। फैंस भी दोनों की केमिस्ट्री को साथ देखने के लिए बेकरार रहते हैं। हालांकि अब जो खबर आई, उसे सुनकर फैंस मायूस हो गए हैं। जी हां, इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा हो रही है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी का ब्रेकअप हो गया है और दोनों अलग हो गए हैं। इस खबर को फैंस हजम नहीं कर पा रहे हैं और अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।
रेडिट पर वायरल हो रहा पोस्ट
दरअसल, करण और तेजस्वी के ब्रेकअप की खबरों को हवा रेडिट की एक पोस्ट से मिली है। जी हां, रेडिट पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें कहा गया कि करण और तेजस्वी के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। सामने आई पोस्ट में कथित तौर पर दावा किया गया कि तेजस्वी को करण के दोस्त पसंद नहीं हैं (जेसिका उनमें से एक है) और तेजस्वी को दोनों की नजदीकियां बिल्कुल पसंद नहीं है।
अफवाहों पर करण का रिएक्शन
इसके आगे पोस्ट में कहा गया कि एक-दूसरे को लेकर दोनों बेहद असुरक्षित हैं। करण की कॉलेज की फ्रेंड्स संग नजदीकियां और दोस्ती भी तेजस्वी को पसंद नहीं है। हालांकि इन अफवाहों पर अब करण ने बेहद कूल अंदाज में रिएक्ट किया है। जी हां, करण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने तेजस्वी संग कई क्लोज फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए करण ने प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है।
गुस्से में फैंस
बता दें कि इन खबरों पर पहले से ही कपल के फैंस का कहना था कि दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है और ये सब महज अफवाहें हैं। वहीं, अगर दोनों के रिश्ते की बात करें तो बिग बॉस 15 में दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। शो के बाद भी दोनों में नजदीकियां बढ़ती रही और ये जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई।
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan से मिलना चाहते हैं बीमार शिक्षक, नाजुक हालत में जाहिर की आखिरी इच्छा
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 mins agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
22 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines