हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Karan Kundra का कट गया गला! वीडियो देख पागल हुए फैंस

Karan Kundra: अभिनेता करण कुंद्रा का एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक्टर के फैंस में भी हलचल बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर जैसे ही करण का ये वीडियो सामने आया, तो लोगों ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Karan Kundra

Karan Kundra: फिल्मी दुनिया के स्टार्स हों या फिर टीवी के सितारे… अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, एक्टर का एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। करण के फैंस ने जैसे ही इस वीडियो को देखा तो इंटरनेट पर हंगामा मच गया। अरे भई वीडियो है ही कुछ ऐसा कि एक बार को देखकर तो किसी का भी दिमाग हिल जाएगा।

करण का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर करण का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करण व्हाइट और ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। साथ ही पैप्स के कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। इस दौरान पैपराजी पीछे से चिल्लाते हैं कि गला कट गया, गला कट गया आपका। फिर तुरंत ही करण अपना कॉलर हटाकर दिखाते हैं, तो सच में करण के गले पर कट का निशान लगा हुआ है।

शूटिंग का पार्ट है ये निशान

अरे भई डरने के बात नहीं है इस वीडियो में करण अपने गले पर जो कट का निशान दिखा रहे हैं वो एक प्रोस्थेटिक मेकअप है। जी हां, प्रोस्थेटिक मेकअप यानी वो मेकअप जो स्टार्स शूटिंग के दौरान करते हैं। इस वीडियो में करण के गले पर जो निशान नजर आ रहा है वो भी शूटिंग का ही एक हिस्सा है और करण बिल्कुल ठीक हैं। हालांकि वीडियो के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस की इंटरनेट पर जरूर हलचल बढ़ गई।

विज्ञापन

यूजर्स ने किया ऐसे रिएक्ट

एक यूजर ने करण के इस वीडियो को देखकर कमेंट किया कि अरे ये सच नहीं है ये शूटिंग का एक हिस्सा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे लगा सच में कट गया। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये किस चीज की शूटिंग चल रही है। एक और यूजर ने लिखा कि अरे ये मेकअप है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि करण ना सिर्फ अपने काम बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।

पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं करण

जी हां, ये तो सभी जानते हैं कि एक्टर, टीवी की नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले कपल के अलग होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन इसके बाद दोनों साथ नजर आए और ब्रेकअप की अफवाहें झूठी निकली। हालांकि सेलेब्स को लेकर अक्सर इस तरह की चर्चा होती रहती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मशहूर स्टारकिड का हुआ रोड एक्सीडेंट, सिर में लगी चोट, कार से टकराई बाइक

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola