Shah Rukh Khan Karan Johar Fight Video: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये बात उनके बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) से जुड़ी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब इन दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। ये सुनकर आपको भी झटका लगा होगा क्योंकि इन दोनों की दोस्ती आज की नहीं है, ये दोनों कई साल से न सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ में बल्कि पर्सनल लाइफ में भी एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। करण और शाहरुख एक-दूसरे पर आंख बंद कर भरोसा करते हैं।
करण और शाहरुख में अनबन?
साथ ही ये दोनों जब किसी प्रोजेक्ट में काम करते हैं तो फिल्म हिट ही जाती है। दोनों ने साथ में कई आइकोनिक फिल्में दी हैं जिनके साथ-साथ उनका रिश्ता भी मजबूत होता चला गया। लेकिन अब लगता है इस रिश्ते में दरार आ गई है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये तो सामने आए इस वीडियो में नजर आ रहा है जिसमें करण जौहर- शाहरुख से बात कर रहे हैं। दरअसल, अब सोशल मीडिया पर करण जौहर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि करण कुछ परेशान हैं और वो किंग खान को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
कारण ने क्यों दी शाहरुख को धमकी?
लेकिन देखते ही देखते करण जौहर को गुस्सा आ जाता है और वो फोन पर शाहरुख को धमकी दे डालते हैं। वो भी कोई ऐसी-वैसी धमकी नहीं बल्कि उनसे अपना रिश्ता खत्म करने की धमकी। अब ऐसा क्या हुआ जिसके बाद इन दोनों के रिश्ते पर बात आ गई है? ये भी आपको इस वीडियो को देखकर समझ आ जाएगा। बता दें, इस वीडियो में नजर आ रहा है कि करण कहीं किसी सेट पर हैं और शूट के लिए तैयार हो रहे हैं। उनके पीछे लाइट्स लगी हुई हैं और मेकअप मैन उनके बाल बना रहा है।
क्या बोल गए करण जौहर?
इस दौरान करण जौहर फोन पर शाहरुख खान से बात कर रहे हैं और उनसे कहते हैं – ‘नो भाई, नो, नो, नो। हां शाहरुख में जानता हूं कि आप मेरी फैमिली हो। लेकिन अगर आप ये प्रोजेक्ट लेते हो तो आपका और मेरा रिश्ता एकदम खत्म…।’ बस इतना कहते ही करण नोटिस कर लेते हैं कि कोई उनका वीडियो बना रहा है। इसके बाद वो उस शकस पर चीखने लगते हैं। ऐसे में अब करण के ये शब्द सुनकर फैंस भी हैरान हैं कि वो बस एक प्रोजेक्ट के लिए अपने दोस्त से रिश्ता खत्म करने की बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Alaya F की ड्रेस की खुल गई चेन, खिसकता रहा टॉप; एक्ट्रेस को नहीं पड़ी Oops मोमेंट की भनक
क्या है वायरल वीडियो का सच?
हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई है। हो सकता है कि ये कोई प्रैंक वीडियो हो या फिर ये भी हो सकता है कि ये कोई प्रमोशनल वीडियो हो और जल्द ही कारण और शाहरुख अपना कोई नया प्रोजेक्ट अनाउंस कर दें। अब सच्चाई क्या है ये तो बस ये दोनों ही जानते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines