हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Karan Johar क्यों नहीं बने Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी का हिस्सा? सामने आई असली वजह

विज्ञापन
Image Credit: Instagram Image Credit: Google

Karan Johar Skips Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: आज पूरे देश की नजर परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी पर बनी हुई है। काफी समय तक सुर्खियां बटोरने के बाद ये कपल आज आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुका है। इनकी शादी से लगातार लाइव अपडेट्स सामने आ रहे हैं। कब कौन किस तरह से शादी के वेन्यू पर पहुंचा इसकी जानकारी लगातार सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक राघव और परी की शादी की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। मगर खबर आई है कि करण जौहर (Karan Johar) इस शादी में नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें: जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी Samantha Ruth Prabhu और Vijay Deverakonda की फिल्म Kushi? OTT रिलीज का हुआ ऐलान

परिणीति की शादी से गायब दिखे करण

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के इस शादी में शिरकत न कर पाने के पीछे क्या कारण हो सकता अब इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियां इस शादी में शामिल हुईं, वहां करण क्यों नहीं पहुंचे इस सवाल ने सनसनी मचा दी है। क्या परिणीति के साथ अचानक करण जौहर के रिश्ते बिगड़ गए या फिर उन्हें इस शादी में इन्वाइट नहीं किया गया। अब कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। लेकिन उनके इस शादी में शरीक न हो पाने की असली वजह क्या है ये जानकर आपको भी हैरानी होगी।

विज्ञापन

वजह आई सामने

अब तक ऐसा ही कहा जा रहा था कि करण जौहर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की वेडिंग का हिस्सा ज़रूर बनेंगे। वैसे भी वो परिणीति और राघव को काफी पसंद करते हैं। लेकिन उनके उदयपुर न आ पाने का एक ठोस करने सामने आया है। Times Now की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उदयपुर जाने के लिए एकदम तैयार हो चुके करण जौहर कपल परिणीति और राघव की शादी का हिस्सा नहीं बन सके। क्योंकि उन्हें कुछ फैमिली इमरजेंसी आ गई थी। जिसके चलते उन्हें अचानक ही अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा।

ये सेलेब्स भी परिणीति की शादी में नहीं हुए शामिल

हालांकि, ये इमरजेंसी क्या थी अभी तक इस बात का खुलासा नही हो सका है। वैसे करण जौहर के अलावा कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस शादी में नज़र नहीं आये। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chaopra)-निक जोनस (Nick Jonas) समेत एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तक का नाम शामिल है। वहीं, अब फैंस को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की फोटोज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola