Siddarth Malhotra Film Yoddha Preponed: हाल ही में करण जौहर ने अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज की थी। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर दर्शकों ने खूब सराहा है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की एक्टिंग को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी बढ़िया रहा है। अब करण जौहर अपनी आगामी फिल्म योद्धा को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबर थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 15 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। कहा तो यह भी जा रहा था कि करण जौहर फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन अब करण जौहर ने योद्धा की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
यह भी पढ़ें: Anupamaa के सामने खुलेगा समर की मौत का भयानक सच, जानें आज के एपिसोड में क्या नया मोड़ लेगी कहानी
नई रिलीज डेट का एलान
सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म मेकर का मानना है कि डंकी और सालार के कारण योद्धा को ज्यादा स्क्रीन नहीं मिल पाएंगी। डिस्ट्रीब्यूटर्स भी नहीं चाहेंगे कि योद्धा को कम स्क्रीन्स मिले और इससे मेकर्स का भी भारी नुकसान होगा। यही वजह है कि करण जौहर ने हाल ही में योद्धा की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है।
इंस्टा पोस्ट पर लिखी तारीख
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हम सब योद्धा को 8 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए तैयार हैं। करण की वॉल पर योद्धा का एक पोस्टर भी लगा है, जिसपर तारीख लिखी हुई है।
शाहरुख और प्रभास से अच्छे रिश्ते
रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे में अगर योद्धा अच्छा परफॉर्म करती है, तो थिएटर इसे हटाना भी नहीं चाहेंगे। सब जानते हैं कि करण जौहर का शाहरुख खान के साथ पुराना नाता है। वहीं करण ने बाहुबली सीरीज की फिल्में हिंदी में रिलीज की थी, तो उनके रिश्ते प्रभास से भी अच्छे हैं, नतीजा यह कि दोनों के बीच किसी विवाद में न उलझने का फैसला करते हुए करण जौहर ने फिल्म की तारीख और पहले कर दी है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines