Karan Johar on Shahrukh Khan: शाहरुख खान के साथ करण जौहर की दोस्ती सालों पुरानी है। दोनों ने एक साथ कई उतार चढ़ाव देखे हैं। एक दूसरे के अच्छे बुरे वक्त में खड़े रहे हैं। ऐसे में करण जौहर ने अपने किसी बयान में शाहरुख के साथ हुए अपने उस पल को याद किया है, जिस वक्त उन्होंने किंग खान से अपने पापा को कैंसर की बात कही थी। करण ने इस बात का जिक्र एक इंटरव्यू में किया था। चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा था।
करण ने पापा को किया याद
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर के पिता यश जौहर के निधन को आज 20 साल हो गए। साल 2004 में करण ने अपने पिता और फिल्म जगत के नामी प्रोड्यूसर को खो दिया था। करण ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारे से कैप्शन के साथ अपने पिता यश जौहर को याद किया है। उनके इस पोस्ट से उनका दर्द साफ जाहिर हो रहा है। करण अपने पिता के बेहद करीब थे। उन्होंने फिल्म जगत में अपने करियर की शुरुआत अपने पिता को देख देखकर ही की।
Karan Johar Shares Emotional Post For Late Father Yash Johar
पिता को कैंसर की बात सुन टूट गए थे करण
करण जौहर की जिंदगी का सबसे मुश्किल समय वो था जब साल 2003 में अपनी फिल्म ‘कल हो ना हो’ के पोस्ट प्रोडक्शन में वो व्यस्त थे और उन्हें अचानक खबर मिली थी कि उनके पिता को कैंसर है। इस खबर को सुनने के बाद करण की मानों पैरों तले जमीन खिसक गई थी। वो अपनी बायोग्राफी ‘एन अनसूटेबल बॉय’ में इस बात का जिक्र करते हुए कहते हैं- ‘मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों कहा पर मेरे मुंह से बस यही शब्द निकले मैंने उनसे पूछा कि क्या आपको कैंसर है? उन्होंने कहा- हां। इसके बाद मैं बिखर गया।’
करण के बेहद करीब हैं शाहरुख खान
बॉलीवुड में करण शाहरुख की एक्टर-डायरेक्टर की इस जोड़ी ने बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी। ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘माई नेम इज खान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में करण और शाहरुख ने एक साथ किया। लेकिन इन दोनों की दोस्ती सिर्फ पर्दे तक ही सीमित नहीं है। असल जिंदगी में भी दोनों एक दूसरे के बहुत करीब हैं। दोनों की दोस्ती बहुत पुरानी है। शाहरुख खान जब फिल्मों में नए-नए ही आए थे तब से वो करण जौहर और उनकी फैमिली से जुड़े हुए हैं। ऐसे में जब यश जौहर को कैंसर की बात करण ने बताई तो किंग खान बहुत भावुक हो गए।
Shahrukh Khan With Yash Johar
जोर-जोर से रोने लगे शाहरुख खान
शाहरुख से अपने पिता को कैंसर वाली बात शेयर करते हुए करण जौहर काफी इमोशनल थे। उन्होंने कहा- जब मैंने शाहरुख से अपने पिता को कैंसर होने की बात शेयर की तो टूट गए। क्योंकि मेरे पिता यश जौहर को शाहरुख भी अपने पिता मानते थे। वो बहुत जोर-जोर से रोने लगे। शाहरुख ने करण से रोते हुए कहा कि मैंने एक पिता को खो दिया है, अब एक और पिता को नहीं खो सकता।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
12 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 days agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines