Shah Rukh Khan On Koffee with Karan Season 8: करण जौहर (Karan Johar) का मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो ‘Koffee with Karan’ आठवे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। कल से ये शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है। फैंस इस शो को लेकर बेताब हुए जा रहे हैं। वैसे भी इस शो में कई बड़े सितारे आकर अपनी पर्सनल लाइफ पर चौंकाने वाले खुलासे करते हैं। साथ ही दोस्त भी एक-दूसरे की पोल खोलते हुए फैंस को कई मज़ेदार और चटपटी गॉसिप्स दे जाते हैं। ऐसे में सब ये सवाल उठा रहे हैं कि क्या करण के खास दोस्त शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं?
क्या शाहरुख बनेंगे शो का हिस्सा?
शाहरुख खान का ये साल काफी अच्छा रहा है। उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐसे में हो सकता है इस शो में वो नज़र आ जाएं। वैसे भी SRK और करण जौहर की दोस्ती बरसों पुरानी है। इससे पहले भी वो इस शो में कई बार नज़र आ चुके हैं। हालांकि, पिछले सीजन किंग खान इस शो में दिखाई नहीं पड़े। ऐसे में अब सभी चाहते हैं कि इस बार वो शो में दस्तक दें और सभी को एंटरटेन करें। लेकिन क्या ऐसा वाकई होने वाला है इसपर खुद करण जौहर ने खुलासा किया है।
Image Credit: Google
करण ने किया खुलासा
अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा, ‘शाहरुख वहां हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो सबसे आगे रहना चाहते हैं। वो अपनी चुप्पी के हकदार हैं। फैंस और फिल्म निर्माताओं के रूप में, हमें उन्हें वो देना चाहिए।’ बता दें, आर्यन खान (Aaryan Khan) के ड्रग्स केस में फंसने के बाद से शाहरुख मीडिया से ज़्यादा इस बारे में बातचीत नहीं करते और न ही वो इस टॉक शो में दिखाई दिए। हालांकि, गौरी खान (Gauri Khan) इस शो के पिछले सीजन में नज़र आई थीं और उन्होंने इस हादसे के बाद परिवार पर क्या गुज़री इसपर भी खुलासा किया था।
ये सेलेब्स भी आएंगे शो में नज़र
बात अगर शो कि करें तो कल से ये शो स्ट्रीम हो जाएगा। फैंस इस शो में पहले गेस्ट के रूप में पॉपुलर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को देखने वाले हैं। ये दोनों इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। इन्हें साथ देखना फैंस को काफी पसंद आता है। इनकी लव केमिस्ट्री के सभी दीवाने हैं। वही, इनके अलावा शो में ग़दर (Gadar) एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और उनके भाई बॉबी देओल नज़र आने वाले हैं। जीनत अमान, नीत कपूर, सुहाना खान, खुशी कपूर, काजोल, रानी मुखर्जी समेत कई सेलेब्स इस सीजन में शो की गेस्ट लिस्ट में शुमार हैं।
संबंधित खबरें
काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
1 hr agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
6 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
7 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
7 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
9 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
19 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
20 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines