Kareena Kapoor: बॉलीवुड स्टार्स की दोस्ती के किस्से जितने मशहूर होते हैं, उनकी लड़ाइयां भी उतनी ही सुर्खियां बटोरती हैं। बी-टाउन के कई रिश्ते तो कई बड़ी कसौटियों से गुजरें हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) की कोल्ड वॉर के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन करीना कपूर और करण जौहर (Karan Johar) के रिश्ते में आई खटास के बारे में शायद ही लोगों को पता होगा। करीना की एक बड़ी डिमांड के बाद करण के साथ उनका रिश्ता डगमगा गया था।
‘कल हो ना हो’ में करीना को क्यों किया गया रिप्लेस?
दरअसल, ये किस्सा शाहरुख खान की फिल्म ‘कल हो ना हो’ (Kal Ho Naa Ho) से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ प्रीति जिंटा (Preity Zinta) लीड रोल में नजर आई थीं। हालांकि, करण जौहर की इस फिल्म के लिए पहले करीना कपूर को अप्रोच किया गया था। उन्होंने इस फिल्म के लिए एक ऐसी डिमांड कर दी कि करण जौहर ने करीना को फिल्म से ही रिप्लेस कर दिया। दरअसल, करीना ने इस फिल्म के लिए शाहरुख खान जितनी फीस मांगी थी।
डेढ़ साल तक करीना और करण जौहर की क्यों बंद थी बात?
करण ये डिमांड सुनकर शॉक्ड रह गए थे। इसके बाद उन्होंने करीना कपूर के साथ न सिर्फ काम करने से मना कर दिया, बल्कि करीब 18 महीनों तक दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई थी। दरअसल, करण एक्ट्रेस की डिमांड सुनकर हर्ट थे और करण अपने पिता यश जौहर को ये सब बताकर निगोशिएशन रूम से बाहर निकल आए और फिर करीना को फोन किया। जब करीना ने फोन नहीं उठाया तो करण ने फैसला कर लिया कि वो उन्हें फिल्म में नहीं लेंगे। इसके बाद फिल्म में करीना को प्रीति जिंटा ने रिप्लेस कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Bhuvan Bam से Harsh Gujral तक, इन 6 स्टैंडअप कॉमेडियंस ने एक्टिंग की दुनिया में रखे कदम
करीना और करण वापस कैसे बने दोस्त?
करीब डेढ़ महीने तक इसके बाद करीना और करण के बीच बातचीत बंद रही। हालांकि, जैसे ही करण के पिता को कैंसर हुआ तो करीना ने उन्हें फोन किया। इस दौरान दोनों ही खामोश थे। करण समझ गए थे कि करीना उनके साथ हैं। जब यश जौहर का निधन हुआ, तो करीना बैंकॉक में थीं। इसके बाद वो घर आ गईं और पूरी रात दोनों ने बातें करते हुए बिता दी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 hr ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
4 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines