हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Koffee with Karan Season 8 के अगले गेस्ट के नाम से उठा पर्दा, Karan Johar ने रिवील किए सिब्लिंग्स के नाम!

Koffee with Karan Season 8: करण के शो ‘कॉफी विद करण’ के दूसरे एपिसोड में कौन-से मशहूर सिबलिंग की जोड़ी नज़र आने वाली है इसे लेकर खुलासा हो गया है। करण जौहर ने अब अपने इंस्टाग्राम लाइव पर ये नाम रिवील कर दिए हैं।

विज्ञापन
Image Credit: Instagram

Koffee with Karan Season 8: करण जौहर का सेलिब्रिटी चैट शो (Koffee with Karan Season 8) जब से शुरू हुआ फैंस के बीच छाया हुआ है। इस शो के लेटेस्ट सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) गेस्ट बनकर आए थे। इस एपिसोड के स्ट्रीम होने के बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई हुईं है। साथ ही ये कपल खासकर दीपिका सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। लेकिन दूसरे एपिसोड को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट जरा भी कम नहीं हुईं है। अब शो में अगले गेस्ट कौन होने वाले हैं इसे लेकर खुलासा हो गया है।

यह भी पढ़ें: क्या Urfi Javed ने उड़ाया हिन्दू धर्म का मजाक? एक्ट्रेस को छोटा पंडित बने देख बोलें यूजर्स- ‘भगवान को तो बख्श दो यार’

इंस्टाग्राम लाइव में रिवील हुआ नाम

खुद करण जौहर (Karan Johar) ने अब फैंस की कन्फ्यूजन दूर कर दी है। पहले करण ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान एक हिंट दिया था कि इस शो के दूसरे एपिसोड में एक पॉपुलर सिब्लिंग्स की जोड़ी आने वाली है। वहीं, अब करण ने इन सिब्लिंग्स के नाम से भी पर्दा उठा दिया है। आज करण एक बार फिर इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। इस दौरान फैंस ने उनके शो के अगले मेहमानों को लेकर सवाल किए और फिल्ममेकर ने बिना नाम लिए ही सब कुछ कंफर्म कर दिया।

विज्ञापन

फैंस ने लगाए गेस्ट के नाम पर अनुमान

दरअसल, इस बार फैंस ने सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम (Ibrahim Ali Khan) के बाद सनी देओल (SUNNY DEOL) और बॉबी देओल (BOBBY DEOL) के नाम पर अनुमान लगाया था। बस फिर क्या था इशारों-इशारों में करण ने उन्हें जवाब दे दिया। आज जब फैंस मेहमनों के नाम पर कयास लगा रहे थे तब एक यूज़र ने कहा, ‘रणबीर कपूर (RANBIR KAPOOR) और करीना कपूर (KAREENA KAPOOR)’। लेकिन करण ने इससे साफ इंकार कर दिया। फिर किसी ने सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का नाम प्रेडिक्ट किया मगर करण ने इससे भी इंकार कर दिया। कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल के नाम लिए।

Image Credit: Instagram

विज्ञापन

सनी और बॉबी होंगे अगले मेहमान?

बता दें, एक यूजर ने लिखा, ‘ढाई किलो का हाथ!’ क्योंकि बॉबी देओल की एनिमल (ANIMAL) जल्द ही रिलीज होगी। ऐसे में ये 2 भाई दिलचस्प एपिसोड बना सकते हैं। इस अंदाज़े पर करण ने कहा अभी-अभी आपने साइन किया हुआ मग जीत लिया है। इससे साफ हो गया है कि इस बार सनी और बॉबी की हिट जोड़ी शो में नज़र आएगी। ये दोनों पिछले तीन दशकों से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इनकी जिंदगी में कई उतार-चढाव आए हैं, ऐसे में एपिसोड में उनकी जर्नी को लेकर काफी कुछ नया जानने को मिल सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola