Karan Johar on His Relationships: फिल्म मेकर करण जौहर का आज इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। कई नए एक्टर्स को उन्होंने मौका दिया है। स्टार किड्स का डेब्यू कराने के लिए तो करण जौहर काफी फेमस हैं। करण जौहर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो सक्सेसफुल रहे हैं लेकिन अपनी लव लाइफ और डेटिंग के मामले में वो अब तक काफी अनलकी रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में करण ने अपने रिलेशनशिप्स को लेकर बात की है। जानिए करण जौहर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर क्या कुछ कहा है।
करण जौहर ने डेटिंग लाइफ पर की बात
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण ने अपनी डेटिंग लाइफ पर बात की। उन्होंने कहा कि फिलहाल एक पार्टनर की तलाश में हैं। वो पिछले काफी टाइम से सिंगल हैं और अब वो चाहते हैं कि कोई ऐसा हो जो उनके साथ रह सके। फे डिसूजा के साथ बातचीत करते हुए करण ने अपनी निजी लाइफ पर एक के बाद एक कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि ‘अपनी पूरी लाइफ में मैं डेढ रिलेशनशिप्स में रहा हूं।’ 40 की उम्र तक वो पार्टनर की तलाश कर रहे थे लेकिन अब 50 साल की उम्र होने के बाद उन्होंने अपने लिए जीवनसाथी ढूंढना बंद कर दिया है।
लंबे वक्त से सिंगल हैं करण जौहर
करण ने इस इंटरव्यू में कहा कि ‘मैं काफी समय से जीवन में अकेला हूं और लंबे वक्त से किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं हूं।’ मैंने अपने सिंगल होने का बहुत मजा लूटा है। ‘मैंने कभी अपना स्पेस किसी के साथ शेयर नहीं किया है। मुझे लगता है कि मेरी जिम्मेदारी बस मेरे बच्चों और मां के प्रति है।’
उन्होंने बात करते हुए आगे कहा कि ‘मुझे 40 साल होने पर अपनी लाइफ में एक खालीपन का एहसास हुआ, लेकिन जब मैं 50 साल का हुआ तो मुझे लगा कि मुझे किसी की भी जरूरत नहीं है।’
करण की लेटेस्ट फिल्म ने किया कमाल
वर्कफ्रंट की बात करें तो 7 साल के लंबे गैप के बाद करण जौहर ने साल 2023 में फिल्म को डायरेक्ट किया। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में करण ने फिर से फैंस का दिल जीत लिया। आपको बता दें करण जौहर को ज्यादातर फिल्मों के लिए काफी आलोचना मिलती है। उनकी फिल्मों में वो विषयों को काफी बेबाकी से दर्शकों के सामने रखते हैं। करण ने हाल ही में फिल्म के रिलीज से पहले अपनी सबसे बड़ी चिंता जाहिर की थी।
उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उन्होंने बहुत बेवकूफियां की, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा ‘उस वक्त मैं सबका टारगेट बन गया था। हर कोई मुझे ट्रोल कर रहा था।’ फिर आप भी सोचने लगते हैं कि क्या वाकई लोग आपको नापसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Mirzapur 3’ के वकील रति शंकर त्रिपाठी कौन हैं? आधी उम्र की लड़की से की शादी, दिग्गज एक्टर्स के साथ किया काम
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines