हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पहली ही फिल्म से किया धमाका, Dharma Productions के मालिक को मिला आउटसाइडर्स का करियर खराब करने का टैग

Karan Johar Birthday: करण जौहर हिंदी सिनेमा के बेहद पॉपुलर फिल्ममेकर हैं। लोगों में उनकी फिल्मों का अलग ही क्रेज रहता है। आज करण अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हम आपको उनसे जुड़ी कई बातें बता रहे हैं। आइए जानते हैं…

विज्ञापन
करण जौहर ने व्हाट्सएप ग्रुप का सीक्रेट रिवील किया। Photo Credit- Instagram

Karan Johar Birthday: हिंदी सिनेमा के फिल्ममेकर्स की बात हो और करण जौहर का नाम ना आए, ये तो नहीं हो सकता। जी हां, बॉलीवुड के टॉप फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म हो और उसके लिए लोगों में क्रेज ना हो, ऐसा तो नहीं हो सकता। आज करण जौहर का जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं। इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि आखिर उन्हें इंडस्ट्री में कलाकारों का करियर खराब करने का टैग क्यों मिला है? आइए जानते हैं…

1998 में दी थी पहली फिल्म

ये तो सभी जानते हैं कि करण जौहर की पहली फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। जी हां, फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से करण ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में ‘कभी खुशी कभी गम’ बनाई, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके बाद करण एक के बाद एक हिट देते चले गए। बॉलीवुड का इतना शानदार फिल्ममेकर, जिन्होंने इतना बेहतरीन काम किया हो, वो भला क्यों किसी का करियर खराब करेगा, लेकिन भई करण जौहर को लेकर तो कुछ ऐसा ही कहा जाता है।

आउटसाइडर्स को पनपने नहीं देते करण

जी हां, करण जौहर को लेकर कहा जाता है कि वो इंडस्ट्री में बाहर के किसी भी इंसान को पनपने नहीं देते और वो सिर्फ सितारों के बच्चों को ही मौका देते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक-दो नहीं बल्कि कई सितारें ऐसे हैं, जिनके करियर को करण ने तबाह करने की कोशिश की है। इस लिस्ट में पहला नाम कार्तिक आर्यन का है। जी हां, ये तो सबको पता है कि कार्तिक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं और उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया। करण ने उनकी शोहरत को यूज करते हुए उन्हें ‘दोस्ताना 2’ के लिए साइन किया, लेकिन फिर कुछ महीनों बाद ही उन्हें अनप्रोफेशनल कहकर फिल्म से निकाल दिया और धर्मा प्रोडक्शन से बैन कर दिया।

कई स्टार्स को किया बैन

इसके अलावा टीवी से फिल्म इंडस्ट्री में आए सुशांत सिंह राजपूत ने हिंदी को सिनेमा को ‘M.S Dhoni’ जैसी फिल्में देकर अपनी जगह बनाई, लेकिन जब करण ने उन्हें पनपते देखा, तो उन्हें भी बैन कर दिया। आज ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा को भी किसी जमाने में बी-टाउन में बैन कर दिया गया था। जी हां, हाल ही में एक्ट्रेस ने इसके बारे में भी बात भी की थी। एक इंटरव्यू में करण जौहर ने खुद बताया था कि उन्हें अनुष्का शर्मा पसंद नहीं थी। इसके अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए पहचानी जाने वाली कंगना रनौत भी कई प्रोडक्शन हाउस से बैन हैं।

यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui को ऐसा क्या हुआ? जो एक महीने में दूसरी बार होना पड़ा एडमिट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें