Gauri Khan On Shah Rukh Khan In Koffee With Karan: फैंस काफी समय से फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के मोस्ट अवेटेड चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ (Koffee With Karan 8) के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो इसी महीने 26 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर आने वाला है। इसी बीच उनके इस चैट शो के पहले सीजन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड और अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) नजर आ रही हैं।
इसी बीच करण जौहर किंग खान को लेकर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान से कई सवाल पूछते हैं, जिसमें कुछ सवालों के जवाब गौरी सही देती हैं, तो कुछ सवालों के जवाब गलत भी होते हैं। चलिए जानते हैं कितने सवालों के गौरी सही जवाब देती हैं।
यह भी पढ़ें: जब Karan Johar ने हवाई जहाज में की थी सेक्स करने की कोशिश, पकड़े जाने पर हुआ था कुछ ऐसा…
SRK को लेकर Karan Johar ने गौरी से पूछे सवाल
करण जौहर (Karan Johar) के चेट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee with Karan) की शुरुआत साल 2005 में हुई थी। ये पहला मौका था जब गौरी खान पहली बार शो में नजर आई थीं। इसी दौरान करण जौहर, गौरी से शाहरुख खान की कुछ पसंदीदा चीजों के बारे में पूछते हैं, जिनके गौरी जवाब देती हैं। करण, गौरी से सबसे पहला सवाल पूछते हैं ‘शाहरुख खान का पसंदीदा खाना क्या है’, जिसके जवाब में गौरी बताती हैं ‘तंदूरी चिकन’, जो सही जवाब होता है। इसके बाद करण पूछते हैं ‘उनके पसंदीदा परफॉर्मर कौन हैं?’, जिसके जवाब में गौरी बताती हैं ‘कभी हां कभी ना’, जो सही एक बार फिर सही जवाब होता है।
इतने सवालों के Gauri Khan ने दिए सही जवाब
इसके बाद करण अगला सवाल करते हैं ‘उनका पसंदीदा रंग कौन सा है?’, जिसके जवाब में गौरी बताती हैं ‘ब्लैक’, जो एकदम सही होता है। इसके बाद करण पूछते हैं ‘उनका पसंदीदा को-स्टार कौन है?’ इस सवाल के जवाब में गौरी ‘काजोल’ (Kajol) का नाम लिया, लेकिन शाहरुख ‘जॉनी लीवर’ (Johnny Lever) का नाम लेते हैं। इसके बाद करण गौरी से पूछते हैं ‘वो किस चीज से ऑब्सेस्ड हैं?’, जिसके जवाब में गौरी बताती हैं ‘अपने बेटे से’, लेकिन शाहरुख ‘कंप्यूटर’ बताते हैं। इसके बाद करण पूछते हैं ‘जब आप दोनों में लड़ाई होती है तो कौन जीतता है?’ इसके जवाब में गौरी कहती हैं कि ‘शाहरुख’, जो सही जवाब होता है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
7 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
9 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
10 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
11 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
12 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
13 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines