Dhadak 2 Announced: करण जौहर (Karan Johar) ने आज अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। फिल्ममेकर ने अब अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। जल्द ही अब ‘धड़क’ (Dhadak) का सीक्वल आने वाला है। इस फिल्म से बॉलीवुड में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) की एंट्री हुई थी। लेकिन ‘धड़क 2’ (Dhadak 2) में कोई न्यू कमर बॉलीवुड में एंट्री नहीं लेना वाला बल्कि बी-टाउन के 2 मशहूर एक्टर्स फैंस को एक दमदार लव स्टोरी सुनाते हुए नजर आने वाले हैं।
स्क्रीन पर दिखेगी फ्रेश जोड़ी
अब धड़क 2 में आपको एक फ्रेश जोड़ी देखने को मिलने वाली है। ‘एनिमल’ (Animal) फेम भाभी 2 यानी तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) अब एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) संग रोमांस करती हुई नजर आएंगी। पहली बार ये दोनों स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। अब जारी किए गए वीडियो में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। दोनों बाहों में बाहें डाले हुए रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस ऑन स्क्रीन कपल की केमिस्ट्री अब पर्दे पर क्या कमाल दिखती है? ये देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं।
क्या है ‘धड़क 2’ की कहानी?
ऑन स्क्रीन जोड़ी के अलावा करण जौहर ने फिल्म की कहानी को लेकर भी बड़ा खुलासा कर दिया है। इस बार इस इंटेंस लव स्टोरी में क्या होने वाला है अब वो पहले ही रिवील हो गया है। करण ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘यह कहानी है थोड़ी अलग क्योंकि एक था राजा, एक थी रानी- जात अलग थी… खत्म कहानी।’ इसका मतलब साफ है कि फिल्म में जात को लेकर भेदभाव का मुद्दा देखने को मिलेगा। ये लव स्टोरी एक दलित की होने वाली है जिसे अपनी जात की वजह से काफी कुछ सहना होगा और कई रुकावटें भी पार करनी पड़ेंगी।
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui ने चोरी छिपे कर ली दूसरी शादी? कौन है कॉमेडियन की नई दुल्हन?
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस इंटेंस लव स्टोरी को Shazia Iqbal डायरेक्ट करने वाले हैं और ये फिल्म 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब प्यार किया तो डरना क्या और इक्वलिटी जैसे सेंसिटिव टॉपिक आपको इस फिल्म में देखने को मिलेंगे। इस वीडियो को देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे मेकर्स इस फिल्म की कहानी से लोगों की सोच बदलने की कोशिश करने वाले हैं। हालांकि, अब वो अपने इस मकसद में कितने कामयाब होंगे ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 hr ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
4 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
15 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
16 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
18 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines