Karan Aujla, Palak Aujla: मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला को लेकर धोखा देने का दावा किया जा रहा है. इस मामले में दो महिलाओं का नाम सामने आया है. इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है कि करण औजला ऐसा नहीं कर सकते. हालांकि, चीटिंग रूमर्स पर अभी तक करण की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है. इस बीच अब करण की वाइफ पलक ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे पूरी कहानी का रुख ही बदला नजर आ रहा है.
पलक औजला ने शेयर की पोस्ट
दरअसल, पलक औजला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में पलक ने अपने पति करण के साथ फोटो शेयर की है. इस फोटो में पलक और करण दोनों ही करीब नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को पलक ने हाईलाइट भी बनाया है और इसके कैप्शन में किंग, दिल और नजर का इमोजी शेयर किया है.
करण की ओर नहीं आया कोई रिएक्शन
पलक के इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग चर्चा कर रहे हैं कि जो भी बातें हो रही हैं, वो बेकार की अफवाह है. हालांकि, इन अफवाहों पर करण या फिर उनकी टीम की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. अब देखने वाली बात ये होगी कि इन रूमर्स पर करण कब रिएक्शन देते हैं और क्या कहते हैं?
2023 में की थी शादी
इसके अलावा अगर पलक और करण औजला की शादी की बात करें तो साल 2023 में 2 मार्च को दोनों ने शादी की थी. इसके अलावा अगर पलक की बात करें तो पलक की अपनी भी एक अलग पहचान है. वैसे तो लोग पलक को औजला की वाइफ के तौर पर जानते हैं, लेकिन इसके अलावा वो पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं.
कौन हैं पलक औजला?
पलक की बात करें तो पलक कनाडा में रहती हैं और ब्यूटी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. इतना ही नहीं बल्कि उनकी इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वो ‘Maison Palke’ नाम के सैलून की फाउंडर और सीईओ हैं, जो कनाडा में ऑपरेट होता है. पलक और करण की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines