Karan Aujla: पॉपुलर पंजाबी सिंगर करण औजला की पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा हो रही हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक करण औजला को लेकर बातें हो रही हैं. करण औजला पर एक विदेशी हसीना ने चीटिंग का आरोप लगाया है. इंटरनेट पर इसको लेकर अलग ही बवाल मचा हुआ है. इस बीच अब करण का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या है?
शहनाज ने करवाया था टैटू
दरअसल, पॉपुलर एक्ट्रेस शहनाज गिल ने कई सालों पहले करण औजला का टैटू करवाया था, जिसको लेकर खूब चर्चा हुई थी. जी हां, शहनाज गिल ने सालों पहले करण के गाने 'डॉन्ट लुक' से इंस्पायर्ड होकर उनका टैटू बनवाया था, जो काफी सुर्खियों में रहा था. इतना ही नहीं बल्कि टैटू के नीचे 'डॉन्ट लुक' भी लिखा हुआ था.
---विज्ञापन---
Kamz Inkzone ने शेयर किया था वीडियो
इस टैटू को बनवाते हुए टाइम का पूरा वीडियो छह साल पहले Kamz Inkzone नाम के टैटू आर्टिस्ट ने शेयर भी किया था, जो उस वक्त तेजी से वायरल हुआ था. इतना ही नहीं बल्कि इस पर रिएक्शन देते हुए करण औजला ने खुद रणवीर अल्लाहबादिया के इंटरव्यू में कहा था कि वो मुझे लाइक करती हैं.
---विज्ञापन---
करण ने दिया था रिएक्शन
इस दौरान करण ने शहनाज और उनके काम की तारीफ करते हुए कहा था कि वो स्टोरी है और राज है. इसके बारे में वो नहीं जानते हैं. करण ने कहा था कि मुझे वो लाइक करती हैं, मेरे म्यूजिक को लाइक करती हैं, मैं भी उनके टैलेंट को लाइक करता हूं, सब कुछ सही है, लेकिन जो उन्होंने किया है अपने खुद के लिए, वो बहुत कमाल का है.
क्या बोले थे औजला?
करण से आगे पूछा गया कि जब आपको इसके बारे में पता लगा, तो आपको कैसा लगा? इसके जवाब में सिंगर ने आगे कहा कि आई वॉज ब्लसिंग और जोर से हंसने लगते हैं. करण ने कहा कि मेरे गाल लाल हो गए थे. हां, वो अच्छा था. इस दौरान करण का ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था और अब फिर से चर्चा में आ गया है.
शहनाज ने बटवाया था टैटू
वहीं, अगर शहनाज के टैटू की बात करें तो बाद में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, शहनाज ने इस टैटू को हटवा लिया था. साल 2023 में एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सामने आई थी, जिसमें उनकी कमर से ये टैटू गायब नजर आया था. इस जगह पर बाद में फूल और पत्तियों का नया डिजाइन नजर आया था, जिसे फैंस ने नोटिस कर लिया था.
यह भी पढ़ें- Nupur Sanon-Stebin Ben की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन, वायरल हुए वीडियो