Karan Aujla Delhi Concert: मशहूर सिंगर करण औजला का बीते दिन यानी 28 फरवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कॉन्सर्ट था. करण ने अपने P-POP CULTURE इंडिया टूर की शुरुआत की है और दिल्ली में हुआ उनका कॉन्सर्ट हिट रहा है. हालांकि, इस दौरान करण स्टेज पर इमोशनल नजर आए. अब आखिर ऐसा क्या हुआ कि करण इतनी पब्लिक के बीच इमोशनल हो गए? आइए जानते हैं…
क्यों इमोशनल हुए करण औजला?
दरअसल, करण के दिल्ली कॉन्सर्ट में एक फैन ने उन्हें एक पेंटिंग गिफ्ट की. इस पेंटिंग में औजला और उनके माता-पिता की तस्वीर थी. इस पेंटिंग को देखने के बाद करण इमोशनल हो गए. कॉन्सर्ट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इस इमोशनल पल की झलक देखने को मिल रही है.
पेंटिंग को चुपचाप निहारते रहे करण
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करण औजला स्टेज पर खड़े हैं और उन्हें फ्रेम की हुई पेंटिंग सौंपी जाती है. कुछ देर तक करण पेंटिंग को चुपचाप निहारते हैं और फिर इमोशनल हो जाते हैं. सिंगर की आंखों में आंसू आ गए और वह पेंटिंग को देखते रहे. इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी इमोशनल हो सकता है.
फैन को किया थैंक्स
कुछ देर बाद करण ने खुद को संभाला. इसके बाद सिंगर ने उस फैन को थैंक्स किया, जिसने उन्हें ये पेंटिंग गिफ्ट की थी. इसके बाद उन्होंने इस पेंटिंग पर साइन भी किए. इसके बाद उन्होंने पेंटिंग को फैन को लौटा दिया और पंजाबी में कहा कि जाओ, मेरे माता-पिता की तस्वीर अपने घर ले जाओ.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
गौरतलब है कि करण का ये कॉन्सर्ट भारत में एक दिन में आयोजित होने वाले सबसे बड़े कॉन्सर्ट आयोजनों में से एक बन गया है. साथ ही ये किसी पंजाबी कलाकार के लिए अब तक का सबसे बड़ा कॉन्सर्ट था. करण के इस कॉन्सर्ट में 75 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे. कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Karan Aujla के दिल्ली कॉन्सर्ट में बवाल, VVIP लाउंज में चले लात-घूंसे
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
17 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
19 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
20 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
22 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
22 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
23 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines