Karan Aujla Delhi Concert: मशहूर सिंगर करण औजला का अपना फैनबेस है. बीते दिन यानी शनिवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से करण ने अपने P-POP CULTURE इंडिया टूर की शुरुआत की है. करण का फैनबेस बेहद तगड़ा है. ऐसे में सिंगर के कॉन्सर्ट में भारी भीड़ देखने को मिली. इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान हाथापाई की खबर भी सामने आई है.
75 हजार से ज्यादा लोग कॉन्सर्ट में पहुंचे
जानकारी की मानें तो बताया जा रहा है कि करण औजला के दिल्ली कॉन्सर्ट में 75 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे. हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों में कहासुनी हो गई और कुछ लोग वेन्यू के अंदर लड़ाई करते नजर आए. वीडियो के सामने आने के बाद इस कॉन्सर्ट के प्रबंधकों पर सवाल उठाया जा रहा है.
जमकर चले लात-घूसे
दरअसल, इंटरनेट लड़ाई का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक आदमी नीचे पड़ा है और दूसरा आदमी उसे बार-बार घूंसे मार रहा है. इतना ही नहीं बल्कि झगड़े के दौरान एक दूसरा आदमी भी उस आदमी को लात मारता दिख रहा है. वायरल वीडियो कॉन्सर्ट के वीवीआईपी लाउंज का बताया जा रहा है. हालांकि, न्यूज24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026
इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, अगर कॉन्सर्ट की बात करें तो ये हिट रहा. पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026 दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया गया था.
करण का तगड़ा फैनबेस
इसके अलावा लोगों की भारी संख्या की वजह से ये भारत में एक दिन में आयोजित होने वाले सबसे बड़े कॉन्सर्ट आयोजनों में से एक बन गया है. साथ ही ये किसी पंजाबी कलाकार के लिए अब तक का सबसे बड़ा कॉन्सर्ट था. गौरतलब है कि करण औजला का अपना फैनबेस है और हर कोई सिंगर के गानों को बेहद पसंद करता है. करण का ये दिल्ली कॉन्सर्ट बहुत क्रेजी रहा है, जिसका अंदाजा लोगों की भीड़ से लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- ‘बेटी डर गई, घर तेज धमाकों से…’, दुबई में फंसे साउथ एक्टर Vishnu Manchu, वीडियो में दिखाया मंजर
संबंधित खबरें
ओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
17 mins agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
18 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
20 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
21 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
23 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
23 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines