Bigg Boss 18 Wildcard Entry: बिग बॉस शुरू हुए अभी 2 दिन ही हुए हैं और अभी से शो में तांडव शुरू हो गया है। लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) के शो में कई कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला। किसी ने किसी को फेक कहा तो कोई रोता हुआ नजर आया। कुछ कंटेस्टेंट्स के आपस में जबरदस्त झगड़े हुए और इसी गर्मा-गर्मी के साथ बिग बॉस के घर में सेलेब्स का पहला दिन बीता। इतने एंटरटेनमेंट के बावजूद अब ऐसी खबरें हैं कि जल्द ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती हैं।
कब होगी करम राजपाल की बिग बॉस में एंट्री?
अब ‘बिग बॉस 18’ में दो लोगों के शामिल होने के चर्चे हैं। एक नाम तो विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की एक्स वाइफ यानी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी (Vahbiz Dorabjee) का है। वहीं, दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट पॉपुलर टीवी एक्टर करम राजपाल (Karam Rajpal) बन सकते हैं। कहा जा रहा है कि इसी हफ्ते ही इन दोनों सेलेब्स की एंट्री बिग बॉस हाउस में हो सकती है। तो ऐसे में करम राजपाल के बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं। आपको बता दें, एक्टर करम राजपाल कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्हें पॉपुलैरिटी शो ‘मेरे अंगने में’ (Mere Angne Mein) में शिवम के किरदार से मिली थी।
शिवालिका ओबेरॉय संग किया था रोका
ये शो टीवी पर काफी हिट साबित हुआ था। इसके बाद वो ‘नामकरण’ (Naamkarann), ‘लाल इश्क’ (Laal Ishq), ‘कयामत की रात’ (Qayamat Ki Raat) और ‘कयामत से कयामत तक’ (Qayaamat Se Qayaamat Tak) जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं करम ने बॉलीवुड फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ (Mere Dad Ki Maruti) में भी काम किया था। अपने काम के अलावा एक्टर को पर्सनल लाइफ के लिए भी जाना जाता है। करम राजपाल एक वक्त पर न सिर्फ ‘खुदा हाफिज’ (Khuda Haafiz) फेम एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi) को डेट कर रहे थे, बल्कि उनका रोका भी हो गया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss कंटेस्टेंट का रोड एक्सीडेंट, चूर-चूर हुई कार; एक्ट्रेस का कैसा है हाल?
शादी से पहले ही टूट गया था एक्टर का रिश्ता
कपल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से रोके की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज सुनाई थी। 15 जनवरी साल 2018 में इन दोनों ने सिख रीति रिवाज से रिश्ता जोड़ा था। हालांकि, शादी तक बात पहुंच नहीं पाई और बीच में ही इन दोनों का रिश्ता टूट गया। अब शिवालिका ओबेरॉय मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) की पत्नी हैं। वहीं, करम राजपाल अब सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 hr ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
4 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines