Kapil Sharma Weight Loss Reason: कॉमेडियन कपिल शर्मा इस वक्त अपने वजन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में कॉमेडियन को देखकर पहचानना भी मुश्किल हो गया। उनका घटा हुआ वजन देखकर फैंस भी हैरान रह गए। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर कपिल शर्मा का वजन इतना कम कैसे हो गया? कई लोगों को लगने लगा था कि शायद वह अस्वस्थ हैं लेकिन टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेडियन ने अपनी अगली कॉमेडी फिल्म के लिए अपना वजन कम किया है। हालांकि कपिल ने अपने वेट लॉस पर ऑफिशियल कोई टिप्पणी नहीं की है।
कपिल ने साइन की कॉमेडी फिल्म
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक कॉमेडी फिल्म के लिए हामी भरी है। फिलहाल फिल्म का नाम फाइनल नहीं किया गया है लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें कपिल के साथ रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए रिद्धिमा फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करेंगी।
यह भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी’ के फैंस के लिए बुरी खबर! नया सीजन शुरू होने से पहले प्रोडक्शन ने खींचा हाथ
अप्रैल मिड से शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा ने इस अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म के लिए हां कर दी है। बताया जाता है कि इस फिल्म को आशीष आर मोहन डायरेक्ट करेंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ‘ये फिल्म बेहतरीन कॉमिक एंटरटेनर होगी जिसकी शूटिंग इसी महीने अप्रैल के मिड से शुरू हो सकती है। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू होगी। फिल्म के लिए मेकर्स ने विश्वसनीय कलाकारों की टुकड़ी को चुना है।’
नीतू कपूर भी होंगी फिल्म का हिस्सा
फिल्म से जुड़े सूत्र ने आगे बताया है कि ‘कपिल शर्मा की इस कॉमेडी फिल्म में रिद्धिमा कपूर के अलावा नीतू कपूर भी नजर आएंगी। उनका फिल्म में दमदार किरदार होगा। फिल्म के डायरेक्शन की कमान आशीष आर मोहन ने संभाली है।’ हालांकि इन सभी रिपाेर्ट्स पर मेकर्स की तरफ से अभी तक ऑफिशियल कुछ नहीं किया गया है। गौरतलब है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले सीजन में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ पहुंचे थे। उस वक्त चर्चा हुई थी कि रिद्धिमा जल्द ही पर्दे पर नजर आ सकती हैं
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
10 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
15 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
15 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
17 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
17 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
17 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
18 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
19 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines