पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ दर्शकों का फेवरेट कॉमेडी शो है। बीते दो साल से कपिल शर्मा का ये शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है और दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस बीच अब शो के तीसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। आइए जानते हैं कि कपिल शर्मा के शो से जुड़ा ये लेटेस्ट अपडेट क्या है?
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर बड़ा अपडेट
नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर अपडेट दिया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि हंसी होगी आउट ऑफ कंट्रोल क्योंकि कपिल और गैंग फिर से वापस आ रहे हैं। अब हर फनीवार, बढ़ेगा हमारा परिवार विद द न्यू सीजन ऑफ द ग्रेट इंडियन कपिल शो।
कब से होगी स्ट्रीमिंग?
पोस्ट में आगे जानकारी दी गई है कि शो 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, अगर इस पोस्ट की बात करें तो इसमें एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपिल शर्मा और बाकी लोग नजर आ रहे हैं। शो के अनाउंसमेंट वीडियो को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। वहीं, फैंस भी शो की अनाउंसमेंट से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
अलग अंदाज में आएगा शो
कपिल शर्मा का शो हमेशा ही लोगों को खूब पसंद आता है। इस बार यानी शो का तीसरा सीजन अलग अंदाज में दिखेगा। जी हां, पोस्ट के कैप्शन में ही हिंट दिया गया है कि इस बार शो का परिवार बढ़ेगा। इस बार शो में ना सिर्फ कपिल शर्मा बल्कि उनके अलावा कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह और कृष्णा जैसे नाम शामिल हैं। हर बार की तरह इस बार भी फैंस शो के नए सीजन को लेकर एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कहां करेंगे? अपकमिंग फिल्म के लिए ट्रेनिंग लेंगे भाईजान
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines