The Great Indian Kapil Show Upcoming Guest List: कॉमेडियन कपिल शर्मा का नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ क्या सच में बंद होने जा रहा है? क्या गिरती टीआरपी की वजह से शो पर ताला लग जाएगा? पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही चर्चाएं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही कपिल का नया शो नेटफ्लिक्स को टाटा-बाय करने वाला है। इन सभी अफवाहों के बीच खुद कॉमेडियन और उनकी पूरी टीम ने सच्चाई बता दी है। कपिल ने बता दिया है कि क्या वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार की स्टार कास्ट शो में आखिरी मेहमान होगी या अभी और मेहमान आने बाकी हैं?
कपिल शर्मा की टीम ने शेयर की वीडियो
सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा की टीम की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में शो की पूरी स्टारकास्ट दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो के खत्म होने का लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स चल रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि कपिल का नया शो बंद हो सकता है।
मेहमानों की पूरी लिस्ट से कराया इंट्रोड्यूज
इस वीडियो पर कपिल शर्मा हंसते हुए रिएक्शन देते हैं। इसके बाद अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा समेत सभी लोग जोर से हंसते हैं। इसके बाद कपिल शर्मा कहते हैं, लोगों का काम है कहना, लेकिन हमारा काम है आप लोगों को हंसाना। इसके बाद लिखकर आता है कि हंसी का ब्लॉकबस्टर अभी खत्म नहीं होगा। इसके बाद शो में आने वाले बाकी मेहमानों की लिस्ट से इंट्रोड्यूस कराया जाता है।
यहां देखें शो में आने वाले मेहमानों के नाम
बता दें कि इन मेहमानों की लिस्ट में सानिया मिर्जा, फराह खान, राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, बादशाह, अनिल कपूर और विदेशी सिंगर एड शीरन का नाम शामिल है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपिल और उनकी पूरी टीम आने वाले एपिसोड में अपने नए मेहमानों का वेलकम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके साथ ही आपको हंसी की डोज भरपूर मिलेगी।
हीरामंडी की हसीनाओं संग कपिल की मस्ती
गौरतलब है कि इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो पर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार की पूरी स्टारकास्ट आ रही है। शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख शो की पूरी स्टारकास्ट के साथ मस्ती करते हुए दिख रही हैं। ये शो हर शनिवार रात नेटफ्लिक्स पर रात 8 बजे टेलीकास्ट किया जाता है।
Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines