Kapil Sharma Sunil Grover: शाहरुख खान और सलमान खान के बाद जिन दो सुपरस्टार्स के पैचअप से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है वो हैं कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover)। इन दोनों के बीच कितना बड़ा विवाद हुआ था इससे तो हर एक फैन वाकिफ है। लोगों ने तो ये उम्मीद भी छोड़ दी थी कि कभी सुनील और कपिल के बीच सुलह होगी और ये दोनों कभी एक-साथ वापिस काम करेंगे। लेकिन अब ऐसा सच में हो गया है। सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर कपिल से हाथ मिला लिया है और जल्द ही इनका पॉपुलर कॉमेडी शो एक बार फिर वापसी करने वाला है।
यह भी पढ़ें: The Archies Review: इंडियन फ्लेवर में आई अमेरिकन कॉमिक, टीनएज कंफ्यूजन की कहानी में स्टार किड्स पास या फेल?
कपिल और सुनील की तस्वीर वायरल
नेटफ्लिक्स के इस शो में ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीम में सुनील को वापिस देखकर फैंस काफी खुश हैं। इनकी जोड़ी अब सभी का दिल जीत रही है। यूजर्स इस वक्त खुशी से फूले नहीं समा रहे। ऐसे में अब इन दोनों कि साथ में एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो में कपिल और सुनील ग्रोवर साथ में पार्टी करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस हैप्पी मोमेंट को देखकर अब सभी का दिल भर आया है। फैंस इस नजारे का न जाने कब से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में इस फोटो पर लोग अब जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
अर्चना ने शेयर की तस्वीर
बता दें, इस तस्वीर को अर्चना सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। अपनी इस पार्टी की झलक दिखाते हुए उन्होंने ढेर सारी तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट की हैं। इन्हीं में से एक तस्वीर में कपिल और सुनील बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘कि चलते रहेंगे हमसफर
डागर कभी अलग पकड़कर
कभी हाथ में हाथ
एक साथ
यूँही देखने
कि कितनी मोहब्बत थी तुम में
और कितना साथ निभाया हमने भी।’
फैंस के रिएक्शन
अब अर्चना के इस पोस्ट पर फैंस के मज़ेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने इनकी पुरानी लड़ाई के संदर्भ में कहा, ‘इन दोनों को प्लीज़ दारू मत पिलाना।’ तो कोई बोला, ‘इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया जहाज में सफर करने मत देना।’ वहीं, ज्यादातर यूजर्स इनके रीयूनियन को देखकर इमोशनल होते नज़र आ रहे हैं। कुछ लोग अब इस बात की खुशी जाता रहे हैं कि सुनील ने आखिरकार इस शो में वापसी कर ली है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
39 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines