Kapil Sharma ने पत्नी गिन्नी चतरथ संग लगाई 'स्कूटर रेस', जानें किसने मारी बाजी
Edited By Rupali Jaiswal

Edited By Rupali Jaiswal

Kapil Sharma Video: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ फॉरेन में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी के साथ कॉमेडियन अपने इंस्टाग्राम को लगातार अपडेट करते हुए फैंस को विजुअल ट्रीट देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में कपिल का एक वीडियो (Kapil Sharma Vodeo) खूब लाइमलाइट में हैं, जिसमें उन्हें पत्नी गिन्नी के साथ ‘स्कूटर रेस’ लगाते देखा जा रहा है।
कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील (Kapil Sharma Reel) पोस्ट किया है। इस क्लिप में कपिल, ब्लैक हुडी और मिलिट्री प्रिंट वाला लोवर पहने बेहद डैशिंग लग रहे हैं। साथ ही उन्होंने मैचिंग हैट और व्हाइट शूज के जरिए अपने लुक को कम्पलीट किया है। वहीं, इस वीडियो में गिन्नी भी पीच कलर की को-ऑर्ड ड्रेस में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों को ‘स्कूटर रेस’ लगाते देखा जा रहा है।
https://www.instagram.com/reel/ChE3Uc5jYux/
कपिल शर्मा का ये वीडियो फैंस का काफी अटैंशन ग्रैब कर रहा है। वहीं, इस रेस में किसकी जीत हुई है इसका खुलासा भी कपिल ने अपने पोस्ट के कैप्शन के जरिए किया है। कपिल ने कैप्शन में लिखा है,’हमेशा की तरह वो जीत गई।’ इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग पार्टनर (#partner) लिखा है। बताते चलें कि कॉमेडियन-एक्टर के इस रील को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 7.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही लोग लाइक कर कमेंट के जरिए प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
कपिल-गिन्नी के वीडियो (Kapil Ginni Video) पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’आप दोनों बेहद कूल हो।’ दूसरे ने लिखा,’सर ”द कपिल शर्मा शो” का नया सीजन कब आ रहा है।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’वाह सर लाइफ हो तो ऐसी।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी कपिल-गिन्नी की मस्ती और जोड़ी की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखे जा रहे हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: