Kapil Sharma vs Akshay Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) दोनों अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। साथ ही जब भी अक्षय की कोई फिल्म रिलीज होती है, तो वो उसकी प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के कॉमेडी ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) जाते हैं। जहां दोनों एक दूसरे की टांग खिंचने में पीछे नहीं हटते। शो में ऐसे कई मौके देखने को मिले जहां दोनों एक दूसरे के साथ मजाक करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं कपिल के शो में सबसे ज्यादा अक्षय की ही एंट्री हुई है।
दर्शकों ने अक्सर ये देखा भी होगा जब भी अक्षय, कपिल के शो में आते हैं तो कॉमेडियन हमेशा खिलाड़ी कुमार के काफी सारे प्रोजेक्ट को लेकर ताना मारते नजर आते हैं, जिसको लेकर एक्टर भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं। इतना ही नहीं, एक बार शो में ही कपिल ने अक्षय को इस बात का ताना भी मारा था कि एक्टर ने उनसे उनका एक एड भी छीन लिया, जिसका अब कपिल ने अक्षय से बदला ले लिया है।
यह भी पढ़ें: ‘क्या ही करते हैं वहां..?’ Bollywood Stars के जिम जाने पर Kangana Ranaut का तीखा तंज
Akshay Kumar से Kapil Sharma ने लिया बदला
दरअसल, बात ऐसी है कि एक पॉलिसी कंपनी के एड में काफी समय पहले कपिल शर्मा नजर आया करते थे, जिसमें कुछ समय बाद अक्षय कुमार नजर आने लगे। वहीं, अब खबर आ रही है कि वो एड कपिल शर्मा को वापस मिल चुका है। हाल में इस कंपनी की पॉलिसी का एक नया एड जारी किया गया है, जिसमें कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार कॉमेडियन के साथ इस एड में इंफ्लुएंसर Agu Stanley भी नजर आ रहे हैं।
Kapil Sharma ने Akshay Kumar पर लगाया था आरोप
मामला तब का है, जब अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में आए थे। जहां अक्षय के काम को लेकर कपिल ने उनका खुब मजाक उड़ाया था। कॉमेडियन ने कहा था कि ‘8 फिल्में अगल से और मेरे जैसा किसी छोटे-मोटे इंसान का एड भी छीन लेते हैं’। वहीं, अगर कपिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कपिल जल्द ही अपने शो का नया सीजन लेकर आने वाले हैं। (Kapil Sharma vs Akshay Kumar)
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines