कपिल शर्मा देश के सबसे बड़े कॉमेडियन हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपने काम से नाम और शौहरत दोनों कमाए हैं। अब तक कपिल कई कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। कॉमेडी सर्कस का छठा सीजन जीतने के बाद कपिल की किस्मत बदल गई थी। इसके बाद उन्होंने ‘उस्तादों का उस्ताद’, ‘स्टार या रॉकस्टार’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे बड़े शोज किए। अब नेटफ्लिक्स पर उनके शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के 2 सीजन भी आ चुके हैं।
‘बन्नो तेरे अब्बा की ऊंची हवेली’ से इंस्पायर्ड है कपिल का शो?
इसी बीच अब एक मशहूर पाकिस्तानी स्टैंड-अप कॉमेडियन का बड़ा बयान सामने आया है। इस पाकिस्तानी आर्टिस्ट का दावा है कि कपिल के शो का कॉन्सेप्ट उनके शो से मिलता-जुलता है। आपको बता दें, कई बार कपिल पर शो का कॉन्सेप्ट चोरी करने के आरोप लग चुके हैं। लोग कहते हैं कि कपिल ने पाकिस्तानी शोज से कॉन्सेप्ट चुराया हुआ है। ऐसे में पाकिस्तानी कॉमेडियन शकील सिद्दीकी का कहना है कि कपिल ने शायद उनके पुराने पाकिस्तानी शो ‘बन्नो तेरे अब्बा की ऊंची हवेली’ से इंस्पिरेशन ली होगी।
कपिल के शो पर क्या बोले शकील सिद्दीकी?
अब कॉमेडियन शकील सिद्दीकी ने अपने बयान में कहा, ‘मेरा एक शो था बन्नो तेरे अब्बा की ऊंची हवेली। इस शो का कॉन्सेप्ट भी कपिल शर्मा शो जैसा ही था। मैं ये दावा नहीं करता हूं कि उन्होंने मेरा कॉन्सेप्ट चुराया है, लेकिन उनका कॉन्सेप्ट मेरे शो से काफी मिलता-जुलता है। कपिल शर्मा एक शानदार आर्टिस्ट हैं और वो अपना काम जानते हैं। वो मेरे साथ भी बहुत अच्छे हैं और मेरी बहुत रिस्पेक्ट करते हैं।’
यह भी पढ़ें: हफ्ते भर छाए रहे ये स्टार्स, कौन हैं टॉप 10 टीवी पर्सनालिटीज?
पहले भी लगे आरोप
आपको बता दें, कपिल शर्मा ने शकील के साथ भी काम किया है। ये दोनों ही ‘उस्तादों का उस्ताद’ और ‘कॉमेडी सर्कस’ में दिखाई दे चुके हैं। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब कपिल के शो पर सवाल उठे हों। खैर जो भी हो फैंस को कपिल और उनकी कॉमेडी काफी पसंद आती है। उनका शो लोगों को इतना पसंद है कि हर एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines