Parineeti Chopra Raghav Chadha Kapil Sharma show latest episode: नेटफ्लिक्स पर शनिवार रात स्ट्रीम हुए द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीज़न 3 के नए एपिसोड में पावर कपल परिणति चोपड़ा और राघव चड्ढा की एंट्री हुई। कपिल शर्मा इन्हें मंच पर बुलाने से पहले कहते हैं कि लड़की परी जैसी और लड़का इतना हैंडसम कि अगर कोई इन्हें प्यार के चुनाव में उतार दे तो हर कोई इन्हें ही चुनेगा। वहीं, पावर कपल के मंच पर आते ही नवजोत सिद्धू भी अपने अंदाज में इतना वेलकम करते हैं। फिर शुरू होती है चंचल केमिस्ट्री और मज़ाकिया नोकझोंक
राघव चड्ढा कपिल के शो में नंगे पैर क्यों?
कपिल के शो में राघव चड्ढा को नंगे पैर देख कपिल शर्मा हैरान रह जाते हैं। कपिल शर्मा मज़ाकिया अंदाज़ में राघव चड्ढा से पूछते हैं कि “क्या तुमने कसम खाई थी कि अगर परी से शादी हो गई तो कपिल के शो में नंगे पैर चलोगे?”
राघव ने तपाक से जवाब दिया, “मैं तो बस बैकस्टेज बैठा था और किसी ने मेरे जूते चुरा लिए!” बात तब और मज़ेदार हो जाती है जब कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने मोना और सोना के किरदारों में उन्हें जीजू बुलाते हैं और शगुन मांगते हैं । राघव मज़ाक में कहते हैं ये एक नेता की जेब से पैसे निकालने की कोशिश कर रहे हैं!
चुनाव या परिणीति का दिल जीतना, क्या मुश्किल?
कपिल शर्मा बातचीत के दौर के बीच राघव चड्ढा से सवाल पूछते हैं कि चुनाव जीतना ज्यादा मुश्किल था या परिणति का दिल जीतना? कपिल के इस सवाल पर परिणति बीच में बोल पड़ीं, राघव के लिए यह पहली नजर का प्यार था, लेकिन लेकिन आग दोनों तरफ बराबर थी! एपिसोड में सुनील ग्रोवर भी डायमंड राजा के रूप में वापसी करते हैं। वहीं, कृष्णा के डोलैंड ड्रंक और कीकू के किम कॉन्ग राघव को टीचर बनाने की कोशिश करते हैं।
फिल्मों में आने के सवाल पर क्या बोले राघव चड्ढा?
मस्ती भरे माहौल के बीच अर्चना पूरन सिंह भी राघव चड्ढा से सवाल पूछती हैं कि क्या उन्होंने बॉलीवुड में आने के बारे में कभी सोचा है? इस सवाल पर राघव कहते हैं कि हर नेता के अंदर अभिनेता होता और हर अभिनेता के काम में राजनीति होती है। इस जवाब के लिए वह परिणति का नाम लिए बिना इशारा करते हुए कहते हैं कि जब मैं इनकी जिंदगी देखता हूं तो मुझे ये यकीन हो जाता है कि इनके काम में राजनीति बहुत है! बहुत राजनीति है! परिणीति ने सहमति जताते हुए हंसते हुए कहा, सच है, यह वास्तव में सच है।
हंसी की सनसनी हर बार होगी
एपिसोड से पहले कपिल शर्मा के शो का इंस्टाग्राम पर प्रोमो भी शेयर हुआ था। नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट थी, हंसी की सनसनी होगी हर बार, @raghavchadha88 और @parineetichopra होंगे इस बार। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया एपिसोड देखें। इससे पहले शो में सौरभ द्विवेदी, समदीश भाटिया, राज शमानी और कामिया जानी जैसे लोकप्रिय पॉडकास्टर्स आए थे ।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines