Kapil Sharma Raksha Bandhan Special Episode: नेटफ्लिक्स पर शो की शुरुआत में विदेशी युवतियों से राखी ऑफर होने पर कपिल तंज कसते हुए कहते हैं, रक्षाबंधन पर आईं हों, करवा चौथ भी मना लेतीं। अर्चना जी ने ये राखी मेरे लिए नहीं, सिद्धू पाजी के लिए मंगवाई हैं। यह सुनते ही हंसी के ठहाके गूंजते हैं। पहले गेस्ट के तौर पर जब शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी एंटर करती हैं तो नवजोत सिद्धू अपने शायरी अंदाज में उनका वेलकम करते हैं। फिर कहते हैं शिल्पा जी, मुझे आपसे गिला है, कभी आप यूपी लूटती हो तो कभी बिहार, पंजाबी भी मालामाल हैं, कभी उनपर भी लुटाओ प्यार।
इसपर शिल्पा कहती हैं कि पंजाबी तो मैंने घर पर रखा है। उनका इशारा उनके पति राज कुंद्रा की ओर था जो मूलरूप से पंजाब के रहने वाले हैं। इसपर कपिल कहते हैं कि फ्लर्ट आप ‘सिद्धू जी’ भी करते हैं, बस उसकी दिशा अलग होती है।
शिल्पा को बताया पत्नी पिन वाला चार्जर
शिल्पा शेट्टी भी कपिल शर्मा के घटते वजन पर कमेंट करती हैं तो इतने फिट हो गए हो कपिल, फिट होकर फिट से मिलना अच्छा लग रहा है आपको? इस पर कपिल शिल्पा को कहते हैं कि यह हमारा पतली पिन वाला चार्जर है। शिल्पा को देखो, चाहे शमिता को दोनों एक-दूसरे की छोटी बहनें लगती हैं। 1993 में बाजीगर आई थी, तब से वैसी की वैसी हैं। इस पर शिल्पा कहती हैं कि वैसी की वैसी नहीं अब ज्यादा बैटर हो गई हूं।
कपिल शर्मा ने की कॉमेडी
कपिल कहते हैं, अब्बास मस्तान अभी तक सफेद कपड़ों में घूम रहे हैं, उनका कहना है कि जब शिल्पा का एक ग्राम वजन बढ़ेगा, वह तभी रंगीन कपड़े पहनेंगे। न तो शिल्पा का एक ग्राम वजन बढ़ रहा है और न अब्बास मस्तान रंगीन कपड़ों में नजर आ रहे हैं। यह ऐसी पत्नी है, जिनके साथ जब पति पार्टी में जाता है तो गुस्से में रहता है, क्योंकि पति जानता है कि सारी पार्टी के लोग उसकी पत्नी को ही देख रहे हैं। आज राज ने यहां आने से पहले आपसे कुछ पूछा। इसपर शिल्पा कहती हैं कि राज लंदन में हैं।
शिल्पा को सिद्धू जी की चिट्ठी
इतने में कपिल शर्मा कहते हैं कि शिल्पा आपके लिए एक खत आया है। खत में लिखा है। हेलो शिल्पा, मैं एक दिलचस्प इंसान हूं, मैंने 25 साल से क्रिकेट खेला है। नवजोत सिद्धू समझ जाते हैं कि यह तंज उनके लिए है। कपिल आगे पढ़ते हैं, मैं 18 साल एमपी रहा हूं। मेरी कामेंट्री के जलवे रहे हैं, लेकिन मैं आपके जलवों का दीवाना हूं। लोकलाज के डर से अपना नाम रिवील नहीं कर सकता। आप बस सिद्धू साहब की तरफ देख फ्लाइंग किस दे दो, मैं समझ जाउंगा कि यह मेरे लिए थी। कपिल पूछते हैं, यह हैं कौन? सिद्धू कहते हैं तेरा फूफा।
यह भी पढ़ें- Chhoriyan Chali Gaon: दातुन, गोबर, झाड़ू, चूल्हा और…, छोरियों ने अब तक क्या-क्या झेलीं चुनौतियां?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
13 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines