Kapil Sharma Security High: पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा बीते कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। कपिल शर्मा इस बार अपने शो को लेकर नहीं बल्कि हाल ही में मिली धमकियों को लेकर चर्चा में हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कपिल शर्मा को कथित तौर पर धमकी मिली है। इस धमकी के बाद अब कपिल की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
कपिल शर्मा की सुरक्षा में बढ़ोतरी
दरअसल, हाल ही में कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। साथ ही कपिल के मुंबई वाले घर पर भी फायरिंग की बात कही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन की सुरक्षा में इजाफा किया है। मुंबई पुलिस ने कपिल शर्मा की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया है।
कपिल से पहले सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कई बार सलमान खान को भी धमकी मिल चुकी है। गैंग की ओर से मिली धमकियों के बाद ही सलमान खान की सुरक्षा को भी बढ़ाया गया था। बीते साल सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ाया गया था और उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है। सलमान खान हमेशा ही सुरक्षा के घेरे में नजर आते हैं।
कपिल शर्मा को क्यों मिली धमकी?
बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली। साथ ही कपिल को धमकी दी गई कि सलमान खान को उन्होंने अपने शो पर बुलाया और जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, वो अपनी मौत का जिम्मेदार होगा। बतातें चलें कि इस फायरिंग से भी कपिल के कनाडा कैफे पर गोलीबारी हो चुकी है। हालांकि, पहली फायरिंग दूसरे गैंग ने करवाई थी।
यह भी पढ़ें- Saiyaara के इस सीन को सालों पहले कर चुके हैं Arjun Kapoor, वायरल हुआ वीडियो, तो यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
16 mins agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
59 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines