Sunil Grover Salary Revealed: सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के मनमुटाव मिट चुके हैं और एक बार फिर दोनों साथ में काम करते हुए नजर आने वाले हैं। जल्द ही नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का शो दूसरे सीजन के साथ वापस आ रहा है। इसी बीच अब सुनील और कपिल को लेकर एक दिलचस्प खुलासा हुआ है। अब पहले सीजन के लिए सुनील ने कितनी फीस चार्ज की थी उसका खुलासा हो गया है। उनकी और कपिल की फीस में तो जमीन-आसमान का अंतर है ही। साथ ही इन दोनों के बीच एक और बड़ा फर्क पता चला है।
शो के लिए चार्ज किए कितने करोड़?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) के पहले सीजन के लिए सुनील ग्रोवर एक एपिसोड की करीब 25 लाख रुपये फीस वसूल करते थे। इस सीजन में कुल 13 एपिसोड थे, जिसके हिसाब से उन्होंने उस पूरे सीजन में 3.25 करोड़ रुपए कमा लिए थे। अब ये अमाउंट भले ही आपको बड़ा लग रहा है, लेकिन जब आपको कपिल के बारे में पता चलेगा तो आपको भी हैरानी होगी।
कपिल ने सुनील की फीस से ज्यादा भरा टैक्स
आपको बता दें, साल 2024 में कपिल शर्मा ने कितना इनकम टैक्स भरा था अब उस अमाउंट को लेकर भी खुलासा हो गया है। कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा ने इस साल करीब 26 करोड़ का इनकम टैक्स भरा है। ये अमाउंट सीधे-सीधे सुनील ग्रोवर की शो की फीस से 700% ज्यादा है। ये आंकड़ा सुनकर फैंस भी हैरान हो सकते हैं। दूसरी तरफ सुनील ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ में काम करने के लिए 75 लाख रुपये चार्ज किए थे।
यह भी पढ़ें: Shantanu Maheshwari को हुआ प्यार? एयरपोर्ट पर कर डाला गर्लफ्रेंड को प्रपोज?
कब आएगा शो का दूसरा सीजन?
बताया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर ने साल 2024 में करीब 21 करोड़ की नेट वर्थ तैयार की है। अब वो एक बार फिर The Great Indian Kapil Show में दिखाई देने वाले हैं। ये शो 21 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस बार जो-जो सेलिब्रिटीज इस शो में शामिल होने वाले हैं उन्हें देखकर फैंस से एपिसोड का इंतजार नहीं हो रहा है। उम्मीद है कि इस बार भी फैंस इस शो को उतना ही पसंद करेंगे, जितना पिछले सीजन को किया था।
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
59 mins agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 hr agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
5 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
6 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
6 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
9 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
10 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines