Kapil Sharma: पॉपुलर कॉमेडिन कपिल शर्मा अक्सर ही अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। टीवी पर उनका शो भी बेहद पॉपुलर रहा है और अब वो ओटीटी पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कपिल के शो के पुराने क्लिप वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक क्लिप अब इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें कपिल कह रहे हैं कि शादी की बाद उनकी मां बदल गई हैं। आइए जानते हैं कैसे?
प्रियंका ने किया सवाल
दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही हैं। पीसी, कपिल से कहती हैं कि तुम हमेशा सबसे सवाल करते हो, आज मैं तुमसे पूछना चाहती हूं। इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे ये जानना है कि क्या तुम अपनी वाइफ को हंसा सकते हो या नहीं।
कपिल की मां ने दिया जवाब
प्रियंका के इस सवाल पर कपिल कहते हैं कि गिलास टूटा ना। इसके आगे एक्ट्रेस कपिल की मां से कहती हैं कि अगर कभी आपमें और गिनी में नोक-झोंक हो जाए, तो कपिल पहले किसको मनाएगा, तो कपिल की मां जवाब देती हैं कि पहले बीवी को ही मनाएगा। इस पर कपिल कहते हैं कि शादी के बाद लड़का-लड़की बदलते हैं मेरी तो मां ही बदल गई।
मम्मी बदल गई- कपिल
कपिल ने आगे कहा कि मम्मी मैंने कभी ऐसा किया है, आप बदल गईं। कपिल के इस जवाब पर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद कपिल की मां कहती हैं कि वो मुझसे भी बहुत प्यार करता है। फिर कपिल कहते हैं कि सीख गई हो मम्मी, अगले सीजन में आपको भी कास्ट करूंगा।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
बता दें कि इंटरनेट पर सामने आया कपिल का ये वीडियो पुराना है और इस पर लोगों ने जमकर रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा कि वाह, मजा आ गया। दूसरे यूजर ने कहा कि आंटी ने क्या जवाब दिया है। तीसरे यूजर ने कहा कि मजा आ गई आंटी का जवाब सुनकर। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मैं टेंशन में आ गया था…’, Aishwarya Rai का भाई बनने के लिए Randeep Hooda ने की कड़ी मेहनत
संबंधित खबरें
रिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 hr agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
3 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
4 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
4 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
5 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
22 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
23 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines