Kapil Sharma Emotional on Dharmendra: कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. लेकिन, इससे पहले फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें कॉमेडी का शानदार तड़का देखने के लिए मिला. इसमें एक्टर को तीन-तीन बीवियों के बीच फंसा हुआ देखा गया. इसी बीच कपिल ने धर्मेंद्र को याद किया और वह उनके साथ अपनी पहली मुलाकात को यादकर भावुक हो गए. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, कपिल की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट मुंबई में रखा गया था, जिसमें एक्टर के साथ इसकी स्टार कास्ट पहुंची थी. इस दौरान कपिल शर्मा ने फिल्म से जुड़ी बातें की. साथ ही कनाडा में उनके रेस्टोरेंट पर हुई फायरिंग पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. इसी बीच उन्होंने धर्मेंद्र को भी याद किया और वह इस दौरान बॉलीवुड के हीमैन को यादकर भावुक दिखे. उन्होंने बताया कि जब वह मुंबई आए थे तो उनकी मुलाकात उनसे एक बार फ्लाइट में हुई थी. बाद में एक्टर ने कॉमेडियन के लिए पैरवी भी की थी.
यह भी पढ़ें: जब मुश्किल दौर से गुजर रहे थे Ex PM इमरान खान, दिलीप कुमार ने की थी मदद, लोगों से मांगे थे पैसे
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया, ‘सब जानते हैं कि धरम जी मेरे लिए क्या थे. धरम जी का जाना ऐसा है कि जैसे हर किसी को लग रहा है कि उनके परिवार से कोई चला गया हो. क्योंकि जब मैंने अपने पिता को खोया था तब मैं 22 साल का था. बाप से जब सीखने की उम्र होती है तो उस समय मेरे पिता चले गए थे तो मैंने उनके साथ उतना वक्त तो नहीं बिताया. लेकिन जब मैं मुंबई आया और अपना शो शुरू करना था. किसी को पता नहीं था कि हमारा शो क्या है? प्रोडक्शन हाउस, चैनल…पता भी नहीं था किस सेलेब्स को बुलाएं और उस समय कोई भी आने के लिए तैयार नहीं था.’
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की जेल में मौत? बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग रहा अफेयर! किसी से नहीं की शादी
पहली बार धर्मेंद्र से फ्लाइट में मिले थे कपिल शर्मा
कपिल शर्मा, धर्मेंद्र के साथ उनकी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए नम आंखों के साथ बताते हैं, ‘मैं धरम जी के साथ पहली बार फ्लाइट में मिला था. हम लोग टोरंटो जा रहे थे. उस फ्लाइट में हमारी इतनी दोस्ती हो गई. आप विश्वास नहीं करेंगे कि उस पूरी फ्लाइट में धरम पाजी ने हमें खूब जोक्स सुनाए थे. उस समय हमारी अच्छी दोस्ती हो गई थी तो मुझे लगा कि एक बार धरम पाजी से बात करना चाहिए. तो मैंने उनसे वक्त लिया और मिलने के लिए गए तो उन्होंने शो के बारे में कुछ नहीं पूछा. मैंने उन्हें बताया कि मैं पहली बार शो बना रहा हूं और मैं चाहता हूं कि आप हमारे गेस्ट बनकर आएं. उस समय उनकी को ई फिल्म रिलीज पर थी और वह बिजी भी थे.’
देखिए कपिल शर्मा का वीडियो
धर्मेंद्र ने कपिल के लिए की थी पैरवी!
कपिल आगे बताते हैं, ‘उस उनकी टीम में एक थीं, जिनका नाम मुझे आज भी याद है. वह पूनम थीं. उनको बोला कि ये मेरा बेटा है और इसको डेट निकालकर दो कैसे भी करके. इसके बाद हमारी बड़ी सारी मुलाकातें और बातें हुईं. अब मेरे लिए उनको खो देना दूसरी बार पिता को खो देने जैसी फीलिंग रही है. सच्चाई भी है कि जो आया है वो जाएगा. लेकिन जो अच्छे लोग होते हैं उनको लेकर मन में रहता है कि काश की उनके साथ थोड़ा और वक्त मिल पाता. उनको खोने का गम हम सबको है. उन्होंने अपनी जिंदगी राजा की तरह जी. उनके जैसा कोई भी नहीं है और ना ही होगा.’
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद कुनिका सदानंद का खुलासा, शादीशुदा सिंगर संग लिव इन में रहीं, बताया फिर कैसे टूट गया रिश्ता?
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines