पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कपिल शर्मा ने हाल में कनाडा में ‘कैप्स कैफे’ नाम से अपना नया कैफे खोला है। इन कैफे पर कई राउंड फायरिंग की गई। वहीं, अब इसको लेकर कपिल शर्मा को धमकी भी मिली है। कपिल शर्मा का ‘कैफे’ इस वक्त खूब चर्चा में है। इस पूरे मामले को लेकर खूब चर्चा भी हो रही है। आइए जानते है कि कपिल शर्मा को अब क्या धमकी मिली है?
कपिल शर्मा को मिली धमकी
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो जानकारी है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपिल शर्मा को धमकी दी गई है। वीडियो में गुरपतवंत सिंह ने कहा है कि कपिल और मोदी ब्रांड के हर दूसरे हिंदुत्व इनवेस्टर्स से कहना चाहता हूं कि कनाडा आपके खेल का ग्राउंड नहीं है। अपनी खून की कमाई को आप भारत वापस ले जाओ।
गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी
उन्होंने आगे कहा कि कनाडा बिजनेस की आड़ में हिंसक हिंदुत्व विचारधारा को यहां की धरती पर अपनी जड़ें नहीं जमाने देगा। कपिल मेरा भारत महान का नारा लगाते हैं और वो मोदी के हिंदुत्व को सपोर्ट करते हैं। वीडियो में आगे सवाल किया गया कि वो इंडिया में इनवेस्ट करने के बजाय कनाडा में क्यों कर रहे हैं? खालिस्तान समर्थक अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी सीधी कपिल के लिए है।
9 जुलाई को हुई थी फायरिंग
बता दें कि 9 जुलाई को कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर कई राउंड फायरिंग की गई थी। जब ये फायरिंग हुई, तो उस टाइम कैफे में स्टाफ मौजूद था। शुक्र इस बात का रहा कि इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं लगी और कोई भी घायल नहीं हुआ। इतना ही नहीं बल्कि घटना के बाद कपिल के कैफे ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी किया था। वहीं, अब कपिल को मिली धमकी की वजह से कपिल के फैंस भी टेंशन में आ गए। हाल ही में ये कैफे खुला है, ऐसे में इतनी जल्दी इस तरह की घटना का होना लोगों में डर भी पैदा कर देता है। हालांकि, घबराने की कोई बात नहीं है।
यह भी पढ़ें- Parag Tyagi को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं Arti Singh, शेफाली की मौत को ट्रोलर्स ने बताया था पब्लिसिटी
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines