मुंबई: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों शोबिज के गलियारों की सुर्खियां बने हुए हैं। अपने ऑन टाइम पंचेस और फनी अंदाज के लिए मशहूर कॉमेडियन को हाल ही में एक फैशन शो में शिरकत करते हुए देखा गया। इस शो में कपिल स्टेज पर वॉक करने पहुंचे थे, जहां एक बार फिर उन्होंने अपने मजेदार अंदाज से सभी को हंसाने का काम किया।
दरअसल, कपिल को बीती शाम मुंबई में एक चैरिटी कार्यक्रम के लिए रैंप वॉक (Kapil Sharma ramp walk Video) करने पहुंचे थे। इस दौरान वो सुपर स्टाइलिश अवतार में नजर आए। कॉमेडियन और एक्टर ने ओवरसाइज़्ड जैकेट पहनी थी जिसे उन्होंने एम्बेलिश्ड पैंट के साथ पेयर किया गया था। कपिल के लुक ने सभी को हैरान कर दिया। उन्हें डैशिंग अवतार में देख नेटिज़न्स उनकी तुलना रणवीर सिंह से करने लगे हैं और उनके बारे में मजाक करते हुए कपिल को रणवीर की सस्ती कॉपी कहा जा रहा है।
पैपराजी वीरल भयानी ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो (Kapil Sharma Funny Video) शेयर किया है। इसमें कपिल को रैंप वॉक के दौरान स्टेज पर कुछ सेक्सी मूव्स दर्शाते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही कपिल ऐसा करते हैं ऑडियंस में बैठे लोगों की हंसी फूट पड़ती है। हालांकि, बाद में वो पूरी टीम के साथ भी वॉक करते हुए नजर आते हैं।
अभी पढ़ें –
गौरतलब है कि, कपिल शर्मा जल्द ही अपने लोकप्रिय कॉमेडी टीवी शो द कपिल शर्मा शो के साथ वापसी करने जा रहे हैं। और उसके लिए, उन्होंने एक काफी बदलाव भी किए हैं। जैसे कि कपिल का ट्रांस्फॉर्मेशन (Kapil Sharma new transformed look ) जो कि इस वीडियो में भी देखा जा सकता है। कपिल का लुक सोशल मीडिया वर्ल्ड में काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines