कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ देखने का आप इंतजार कर रहे हैं, तो आपको लिए एक बूरी खबर है. दरअसल आज कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कम स्क्रीन्स के कारण फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है. हालांकि फिल्म थिएटर में कब आएगी इसकी कोई जानकारी मेकर्स की ओर से नहीं दी गई है. कपिल की फिल्म देखने के लिए उनके फैंस को अभी भी इंतजार करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Oscar 2026: भारतीय सिनेमा का जलवा, ‘कांतारा चैप्टर 1’ समेत 3-3 फिल्मों ने बनाई जगह
मेकर्स ने क्यों टाली रिलीज?
9 जनवरी को रिलीज होने वाली कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे पाई है. सुत्र के अनुसार मेकर्स इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया है कहा जा रहा है कि कम स्क्रीन के कारण मेकर्स ने यह कदम उठाया है. प्रोड्यूसर रतन जैन (वीनस) ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा की उनकी फिल्म धुरंधर रिलीज होने के 1 हफ्ते बाद 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन फिल्म धुरंधर के कारण उनकी फिल्म को काफी कम स्क्रीन्स के साथ ऑड शो टाइमिंग मिली थी, जिसकी वजह से उनकी फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई. उन्होंने बताया कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की इस फिल्म को ऑडियंस तक फेयर तरीके से पहुंचाने का चांस नहीं मिला है. यही कारण था कि मेकर्स ने इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया. लेकिन इस बार भी उन्हें वही दिक्कतें देखने को मिली है, जो पिछली बार हुई थी. इस बार भी उन्हें कम स्क्रीन्स ऑड शो टाइमिंग मिल रही है. यही कारण है कि मेकर्स ने फिलहाल फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है. अब देखने वाली बात यह होगी कि कपिल शर्मा की फिल्म उनके फैंस को कब देखने को मिलेगी.
यह भी पढ़ें: 15 करोड़ में बनी 2 घंटे 17 मिनट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले 300 करोड़, क्या आपने देखी?
पहली रिलीज में ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने कितनी करी थी कमाई
‘किस किसको प्यार करूं 2’ में कपिल शर्मा के साथ त्रिधा चौधरी, आयशा खान, हीरा वरीना, पारुल गुलाटी और मंजोत सिंह नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में कपिल ने मोहन शर्मा का किरदार निभाया है. 12 दिसंबर 2025 को रिलीज होने पर इस फिल्म ने करीब 15.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines