हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kapil Sharma ने बदला ठिकाना, टीवी छोड़ अब अपनी गैंग संग यहां लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

Kapil Sharma Show Promo Video: कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो के साथ एक बार फिर वापसी करने वाले हैं। लेकिन उनके शो का नया सीजन टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर स्ट्रीम होगा। अब इसका प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है।

विज्ञापन
Image Credit: Instagram

Kapil Sharma Show Promo Video: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है। अब कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। दिवाली पर फैंस को तौहफा देते हुए अब कपिल शर्मा ने अपने नए शो का ऐलान कर दिया है। जल्द ही कपिल अपनी पल्टन को लेकर एक बार फिर आपका एंटरटेनमेंट करने आएंगे। लेकिन इस बार उनका ठिकाना बदल गया है। अब उनका शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर आने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि इस बार ये शो कब और कहां स्ट्रीम होगा। साथ ही कौन-कौन शो में कॉमेडी करते हुए दिखाई देने वाला है।

यह भी पढ़ें: Kajol ने Children’s Day पर युग और नीसा नहीं किसी और को बताया अपना बेबी, दोनों नए बच्चों संग फोटो हुई वायरल

सामने आया शो का प्रोमो

अब जो नया प्रोमो सामने आया है उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि शो इस बार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। हालांकि, डेट का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। वहीं, सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि शो में अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh), कीकू शारदा (Kiku Sharda), कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और राजीव ठाकुर (Rajiv Thakur) समेत सभी लोग फिर से कपिल के साथ मिलकर कॉमेडी करते दिखाई देंगे। ये देखने के बाद तो सभी लोग एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। शो में एक बार फिर कृष्णा अभिषेक की एंट्री से फैंस लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर होगी कपिल से मुलाकात

इस मजेदार प्रोमो वीडियो को शेयर करते कपिल ने कैप्शन में लिखा, ‘पता है क्या, कपिल का नया पता? अपने फैमिली ग्रुप पर खुशखबरी शेयर कर रहा हूं क्योंकि कपिल और गैंग जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं!’ अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा है। सभी लोग इस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही ये भी जानने के लिए बेताब हैं उनकी मुलाकात कब कपिल और उनकी फैमिली से होगी।

फैंस का रिएक्शन

फैंस अब इस प्रोमो पर लगातार कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में अब एक यूजर ने इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘यह बढ़िया है… तुम्हारी याद आ रही थी यार…।’ एक ने कहा, ‘इंतजार कर रहे थे कपिल शर्मा शो का, नए धमाके के साथ वापस आ गया है।’ एक ने लिखा, ‘हमारी हंसी की खुराक का बेसब्री से इंतजार है.. चाहे वो टीवी या ओटीटी कहीं भी आए।’ वहीं, कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि इस बार शो 18+ होने वाला है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola