Kapil Sharma Cafe Firing: पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फिर से फायरिंग का मामला सामने आया है। इस बार इस हमले की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कुछ गैंगस्टर ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस खबर की पुष्टि कर रही हैं।
कपिल शर्मा को मिली धमकी
सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट में लिखा गया है कि जय श्री राम, सत् श्री अकाल… राम राम सारे भाईयों को, आज जो कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फायरिंग हुई है, इसके जिम्मेदारी मैं गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं। इसको हमले कॉल किया था, लेकिन इसको फोन की आवाज सुनाई नहीं दी, तो हमें कार्रवाई करनी पड़ी।
अगला टारगेट मुंबई
इसी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि अब भी अगर फोन की रिंग नहीं सुनाई दी तो अगली कार्रवाई जल्दी ही मुंबई में करेंगे। घटना के बाद सरे पुलिस तुरंत हरकत में आई है और एक्शन लिया है। कपिल शर्मा के कैफे के बाहर भारी तादाद में पुलिस की गाड़ियां नजर आ रही हैं। सामने आईं फोटोज में देखा जा सकता है कि शीशे पर कई गोलियों के निशान हैं।
कपिल शर्मा ने शेयर किया था वीडियो
गौरतलब है कि इसके पहले भी कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर फायरिंग का मामला सामने आया था। हालांकि, इस फायरिंग के बाद कपिल शर्मा ने घटना पर रिएक्ट भी किया था। कपिल ने कहा था कि हम हिंसा के खिलाफ हैं और जो भी हुआ बेहद दुखद है। इसको लेकर कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में कई पुलिस अधिकारी नजर आ रहे हैं।
कपिल ने लिखा था ये कैप्शन
वीडियो को शेयर करते हुए कपिल ने इसके कैप्शन में लिखा है कि थैंक यू, मेयर ब्रेंडा लॉक @surreypoliceservice और @thekapscafe के लिए अपना प्यार दिखाने के लिए। आप सभी ऑफिसर्स का धन्यवाद। हम सब एक होकर हिंसा के खिलाफ है और आपके सच में आभारी हैं। कपिल के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया था।
यह भी पढ़ें- इस फ्राइडे रिलीज हो रही ये फिल्में और सीरीज… Netflix से लेकर ZEE5 तक मिलेगा मनोरंजन का तगड़ा डोज
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines