Sanya Malhotra की Mrs में दिग्गज अभिनेता ने निभाया ऐसा रोल, बेटे बोले- आप तो ऐसे न हैं

Sanya Malhotra Movie Mrs: सान्या मल्होत्रा की फिल्म Mrs में ऋचा के ससुर की भूमिका निभाने वाले दिग्गज एक्टर कंवलजीत सिंह क्या नेगेटिव रोल करके पछता रहे हैं, क्या कहा अभिनेता ने, चलिए आपको बताते हैं।

Sanya Malhotra Movie Mrs

Sanya Malhotra Movie Mrs

Sanya Malhotra Movie Mrs: सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म Mrs ने काफी सुर्खियां बटोरीं। ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों को ही फिल्म काफी पसंद आई। फिल्म में ऐसी महिला का किरदार सान्या निभा रही हैं जो शादी के बाद अपने सपनों को कही बहुत पीछे छोड़ देती है। फिल्म में सान्या यानी ऋचा के ससुर का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर कंवलजीत सिंह ने अब अपने रोल को लेकर बात की है। उनसे जब पूछा गया कि क्या वो नेगेटिव रोल निभाकर पछता रहे हैं, इस पर क्या कुछ कहा एक्टर ने चलिए आपको बताते हैं?

बेटे देखकर हो गए थे हैरान 

कंवलजीत सिंह ने फिल्म में ऋचा के ससुर अश्विन कुमार का किरदार निभाया है और उनका ये किरदार फिल्म की चर्चा में एक अहम भूमिका निभाता है। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि इस नकारात्मक किरदार को निभाने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है, हालांकि अपने परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में उन्होंने जरूर बताया।

कंवलजीत ने कहा, ‘मेरे दोनों बेटे और पत्नी ने फिल्म देखी। वो जानते हैं कि ये किरदार मेरी असली जिंदगी से बिल्कुल उलट है। हालांकि, वो थोड़े हैरान थे लेकिन इसमें ऐसा कुछ नहीं है जिससे मुझे शर्मिंदगी महसूस हो। मैंने जो किया, उसे लेकर मुझे कोई पछतावा नहीं है। मुझे ये रोल बहुत पसंद आया।’

उन्होंने ये भी बताया कि क्योंकि Mrs एक महिला निर्देशक ने बनाई है, इसलिए फिल्म में संवेदनशीलता को अच्छे से दिखाया गया है। उनका मानना है कि अगर फिल्म का निर्देशन पुरुष निर्देशक ने किया होता तो शायद वो मुद्दे उतने प्रभावी तरीके से न उठाए जा सकते।

फिल्म के मैसेज पर कंवलजीत का रिएक्शन

कंवलजीत सिंह ने ये भी कहा कि वो फिल्म को एक शीशे की तरह मानते हैं, जो समाज को उसके असल रूप में दिखाती है। उन्होंने साफ किया कि ‘हम इस फिल्म के जरिए कुछ भी प्रचारित नहीं कर रहे। हम बस समाज के सामने सच दिखा रहे हैं। हमें ये दिखाना है कि ये हो रहा है और हमें इसे बदलने की जरूरत है। ये एक खराब चक्र है, जो चलता ही जा रहा है। हम सबको इसे तोड़ने की कोशिश करनी चाहिए।

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका परिवार बहुत लिबरल था। वो एक छोटे शहर से आते हैं, जहां उनके पिता ने खुद ही सुबह अपनी और उनकी मां के लिए चाय बनाई है। उन्होंने कहा कि तब मुझे अजीब लगता था जब मैं अपने दोस्तों के घर जाता और वहां कुछ अलग महसूस करता था, जो हमारे घर में नहीं था। छोटे शहरों में ज्यादातर घरों में ऐसी ही सोच होती है।

 ‘टॉक्सिक फेमिनिज्म’ के आरोपों पर बोले एक्टर

फिल्म को लेकर कुछ दर्शकों ने इसे ‘टॉक्सिक फेमिनिज्म’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और ये भी कहा कि फिल्म में पुरुषों को नकारात्मक तरीके से दिखाया गया है, जिससे गलत संदेश जाता है। इस पर कंवलजीत सिंह ने जवाब देते हुए कहा, ‘हम इस फिल्म में किसी को कुछ सिखाने की कोशिश नहीं कर रहे। हम सिर्फ समाज को उसका असली चेहरा दिखा रहे हैं। ये एक तरह से एक सच्चाई है, जिसे हमें बदलने की जरूरत है।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ