Kantara: Chapter-1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ जबसे रिलीज हुई है, तबसे ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन टिकट खिड़की पर इसकी पकड़ कम नहीं हुई है और ये लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है. इस बीच अब फिल्म के डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने बताया है कि इस फिल्म का क्लाईमैक्स सीन शूट करना आसान नहीं था.
ऋषभ शेट्टी ने शेयर की फोटोज
ऋषभ शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में ऋषभ शेट्टी ने अपने पैरों की फोटो शेयर की है. साथ ही लंबा-सा कैप्शन भी लिखा है. ऋषभ ने चार फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उनके पैर सूजे हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि उनके पैरों की हालत भी बेहद खराब लग रही है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऋषभ शेट्टी ने इसके कैप्शन में लिखा कि ये क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान की बात है.
ऋषभ ने लिखा ये कैप्शन
ऋषभ ने आगे लिखा कि सूजे हुए पैर, थका हुआ शरीर, लेकिन आज क्लाइमैक्स एक ऐसी चीज बन गई है, जिसे लाखों लोग देख रहे हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं. ये सब उस दिव्य शक्ति के आशीर्वाद की वजह से ही हो पाया है, जिस पर हम भरोसा करते हैं. हमारा साथ देने वाले सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया. अब ऋषभ के इस पोस्ट पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
‘कांतारा चैप्टर 1’ की सक्सेस पार्टी
ऋषभ शेट्टी के पैरों की हालत देखने के बाद ये तो साफ है कि उनके लिए इस फिल्म के क्लाईमैक्स सीन को शूट करना आसान नहीं था. इस दौरान उनको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इसके पहले भी ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के क्लाईमैक्स सीन पर बात की थी. दरअसल, दिल्ली में ‘कांतारा चैप्टर 1’ की सक्सेस पार्टी के दौरान उन्होंने इस बारे में बात की थी.
पेन किलर लेकर की शूटिंग
इस दौरान उन्होंने कहा था कि फिल्म का क्लाईमैक्स सीन शूट करना आसान नहीं था. जब क्लाई शूट हो रहा था, तब पेन किलर लेकर पूरा सीन शूट किया. दिन-रात शूटिंग करनी थी और 10-15 दिन तक बेहद मुश्किल से शूट किया. इस दौरान मैंने पेन किलर लेकर काम किया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि उस वक्त मैं थोड़ा आराम करने के बाद फिर से शूट करने लगा था. हालांकि, इसका पूरा क्रेडिट टीम को जाता है.
यह भी पढ़ें- 70th Filmfare Awards 2025: Laapataa Ladies ने जीते 13 अवॉर्ड, 5 साल पहले इस फिल्म ने भी किया था ये कारनामा
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
5 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
8 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
10 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
10 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
11 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines