हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

हिंदी नहीं, साउथ की भाषाओं में ही ओटीटी पर क्यों रिलीज हो रही Kantara Chapter 1? जानिए क्या है वजह

Kantara Chapter 1 OTT Release: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है लेकिन, अभी हिंदी ऑडियंस को इसके लिए और इंतजार करना होगा.

विज्ञापन
'कांतारा चैप्टर 1' ओटीटी रिलीज.

Kantara Chapter 1 OTT Release: ऋषभ शेट्टी और रक्मिणी वसंत स्टारर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने इंडिया में 596.99 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. 27 दिनों से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म हो गया है. लेकिन, सिर्फ साउथ की भाषा के लिए. हिंदी वालों को अभी और भी इंतजार करना होगा. चलिए बताते हैं इसके पीछे की वजह कि आखिर हिंदी में इसे अभी क्यों नहीं रिलीज किया जा रहा है.

भाषाओं के लिए अलग राइट्स

किसी भी फिल्म या सीरीज को जब ओटीटी या फिर किसी भी अन्य प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाता है तो इसके लिए अलग-अलग राइट्स होते हैं. इस समय कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में ‘कांतारा चैप्टर 1’ को रिलीज किया गया. साउथ की इन भाषाओं के राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के पास हैं. लेकिन हिंदी राइट्स अभी सेपरेट रखे गए हैं, जिसे दूसरे प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 10 दिन और बी-टाउन के चार दिग्गजों ने गवां दी जान, कोई कैंसर तो किसी के फेफड़ों में भर गया था पानी

साउथ में 4 हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज होती है फिल्म

इसके साथ ही दूसरी वजह है कि हिंदी फिल्में ओटीटी पर इसलिए भी देरी से दस्तक देती हैं क्योंकि साउथ इंडियन मूवीज को ओटीटी पर रिलीज किए जाने के नियम अलग हैं. इसे रिलीज के 4 हफ्ते बाद ही ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया जाता है लेकिन, हिंदी में इसका टाइम ड्यूरेशन 8 हफ्तों का होता है. अधिकतर हिंदी फिल्मों को 70-80 दिनों में रिलीज कर दिया जाता है. इसकी वजह से भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ की ओटीटी रिलीज में देरी हो सकती है.

मार्केट कैप पर भी करता है निर्भर

वहीं, किसी भी फिल्म की ओटीटी रिलीज मार्केट कैप पर भी निर्भर करता है. कई बार क्या होता है कि कोई साउथ की फिल्म हिंदी में अच्छा परफॉर्म कर रही होती है और इससे वह अच्छी खासी कमाई कर रही होती है तो भी ओटीटी रिलीज में देरी कर दी जाती है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ एक कन्नड़ फिल्म है. इसका साउथ के मुकाबले मार्केट हिंदी में ज्यादा रहा. इसकी वजह से फिल्म को अपार सफलता मिली. इसके सेकेंड पार्ट को भी हिंदी दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था. ऐसे में मेकर्स लाभ कमाने के उद्देश्य से भी हिंदी में इसे रिलीज करने में देरी कर रहे हों.

यह भी पढ़ें: ‘थामा’ ने लगाई सेंचुरी, बनी 100 करोड़ कमाने वाली आयुष्मान खुराना की 5वीं फिल्म

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही ‘कांतारा चैप्टर 1’

बहरहाल, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को 31 अक्टूबर, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जा रही है. हिंदी दर्शकों को अभी और इंतजार करना होगा. लेकिन, अगर आप सब टाइटल के साथ फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रवि मोहन की फिल्म के टाइटल पर मचा बवाल, मद्रास HC ने किया सपोर्ट तो दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें