Kantara chapter 1 BOX Office Collection Day 4: ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत की जोड़ी फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है. इसने ओपनिंग डे पर ही 2025 की बड़ी ओपनिंग्स को पीछे छोड़ दिया. ऐसे में अब फिल्म ने पहले वीकेंड पर भी धमाकेदार कमाई कर इस साल के बड़े धुरंधरों की छुट्टी कर दी है. फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई का जादुई आंकड़ा पहले वीकेंड पर ही पार कर लिया है.
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने पहले वीकेंड पर 5 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए, जिसके बाद ये महज चार दिनों में ही इस साल 2025 की छठी फिल्म बन चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई की है. हालांकि, अभी इसकी कमाई जारी है. वीकडेज में भी इसकी कमाई देखना होगा कि इसमें कितनी गिरवट या फिर उछाल दर्ज की जाती है. साथ ही ये भी देखना दिलचस्प होगा कि ये और कितनी फिल्मों को पछाड़ पाती है. आपको बता दें कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी अच्छी खासी मिल रही है.
यह भी पढ़ें: Hina Khan की कैंसर के बाद बदली जिंदगी, एक्ट्रेस ने प्रोफेशनल लाइफ पर की बात
‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई 200 करोड़ के पार
अब अगर ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई की बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 61.85 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद इसकी दूसरे दिन की कमाई 45.4 करोड़, तीसरे दिन 55 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन, रविवार को फिल्म की कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई. इसने चौथे दिन यानी संडे को 61 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 223.25 करोड़ तक पहुंच गया.
अनुपम खेर ने की ‘कांतारा चैप्टर 1’ तारीफ
यह भी पढ़ें: सच्ची घटना पर बनी Manoj Bajpayee की वो फिल्म, जो 2 घंटे 12 मिनट में उठाएगी अंधविश्वास से पर्दा
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 2025 के धुरंधरों की कर दी छुट्टी
गौरतलब है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले वीकेंड पर कमाई के बाद इस साल यानी कि 2025 के बॉक्स ऑफिस के धुरंधरों की कर छुट्टी कर दी है. इसमें ‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ (220.08 करोड़), ‘हाउसफुल 5’ (218.42 करोड़), ‘दे कॉल हिम ओज’ (218.5 करोड़), ‘रेड 2’ (206.46 करोड़), ‘सितारे जमीन पर’ (200.77 करोड़), ‘लोका चैप्टर 1’ (179.25 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है. इनके ऑलटाइम कलेक्शन को ‘कांतारा’ ने महज चार दिनों में ही पीछे छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: ‘इस आदमी ने बर्बाद कर दिया…’, Pawan Singh से मिलने पहुंचीं पत्नी Jyoti Singh तो पकड़ने आ गई पुलिस
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines