Kantara 2 के जूनियर आर्टिस्ट के निधन का खुला राज, मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा

‘कांतारा 2’ के सेट पर एक जूनियर आर्टिस्ट के निधन की खबर सामने आई थी। अब फिल्म के मेकर्स ने इस मामले पर चुप्पी तोड़कर सच का खुलासा किया है।

Kantara Chapter 1

Kantara Chapter 1 File Photo

ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा 2’ को लेकर तरह-तरह की खबरें फैल रही हैं। लगातार शूटिंग सेट पर हादसे हो रहे हैं। 7 मई को ऐसी खबर सामने आई थी कि ‘कांतारा 2’ के सेट पर एक जूनियर आर्टिस्ट का निधन हो गया है। महज 32 साल के क्रू मेंबर की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस शख्स की पहचान एमएफ कपिल के रूप में हुई थी। अब इस मामले पर ‘कांतारा’ के मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है। मेकर्स ने एक बयान जारी कर एमएफ कपिल के निधन का सच रिवील कर दिया है।

‘कांतारा 2’ के क्रू मेंबर के निधन की सच्चाई आई सामने

पहले कहा जा रहा था कि मंगलवार को ‘कांतारा 2’ की शूटिंग के दौरान एमएफ कपिल लंच ब्रेक के बाद स्विमिंग करने गया था। हालांकि, पानी का भाव तेज होने के कारण वो दोपहर को कोल्लूर सौपर्णिका नदी में डूब गया। इसके बाद फायर डिपार्टमेंट और लोकल अथॉरिटीज ने उसकी तलाश में रेस्क्यू मिशन शुरू किया, लेकिन शाम को जाकर नदी से उसकी बॉडी मिली। अब इन खबरों पर ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने ऑफिशियल बयान जारी किया है।

बयान जारी कर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बताया सच

अब ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने दुनिया को जूनियर आर्टिस्ट एमएफ कपिल के निधन की सच्चाई बताई है। उन्होंने रिवील किया है कि ये खबरें झूठी हैं। दरअसल, इस आधिकारिक बयान में बताया गया है कि एमएफ कपिल की जान फिल्म के सेट पर नहीं हुई, बल्कि मामला तो कुछ और है। उन्होंने कहा, ‘हमें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा अफसोस है और हम सम्मानपूर्वक क्लैरिफाई करना चाहेंगे कि ये घटना कांतारा के सेट पर नहीं हुई।’

शूटिंग के दौरान नहीं गई जूनियर आर्टिस्ट की जान

बयान में आगे कहा गया है कि जिस दिन ये दुखद घटना घटी, उस दिन कोई शूटिंग ही नहीं हो रही थी। इसके अलावा इस हादसे की जानकारी देते हुए मेकर्स ने क्लियर कर दिया है कि ये घटना तब हुई, जब एमएफ कपिल अपने दोस्तों के साथ एक पर्सनल ट्रिप पर था। ऐसे में अब ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के मेकर्स ने सभी से रिक्वेस्ट की है कि इसे फिल्म से न जोड़ें और किसी भी अटकलों से बचें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ