Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 14: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. 14 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. वहीं ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है. अहान पांडे की ‘सैयारा’ और रजनीकांत की ‘कुली’ को पीछे छोड़ ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. सोशल मीडिया पर अभी तक भी ऋषभ शेट्टी की फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई में 14वें दिन गिरावट देखने को मिली. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?
14वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 14वें दिन 10 करोड़ की कमाई की. 14वें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि इसके बावजूद भी ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने भारत में 475.90 करोड़ की कमाई कर सबको पीछे छोड़ दिया है. अपकमिंग वीकेंड पर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 पहली Kantara से कितनी आगे? जानें ऋषभ शेट्टी की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना?
वहीं दूसरी ओर ‘कांतारा चैप्टर 1’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात करें तो दुनिया भर में ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 670 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. विक्की कौशल की ‘छावा’ का कलेक्शन 807.91 करोड़ है. इन आंकड़ों के हिसाब से ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘छावा’ से सिर्फ 137.91 करोड़ पीछे है. उम्मीद जताई जा रही है कि अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा भी पार हो सकता है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने भारत में हुए कलेक्शन के मुताबिक पहली ‘कांतारा’ को भी धूल चटा दी है.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 ने 12वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, Chhaava से कितनी दूर ऋषभ शेट्टी की फिल्म?
2 हफ्ते बाद भी मिल रहा प्यार
‘कांतारा चैप्टर 1’ को 2 हफ्ते बाद भी ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है. ऋषभ शेट्टी ने फिल्म में लीड रोल निभाया है और इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को भी डायरेक्ट किया है. इसके लिए सोशल मीडिया पर ऑडियंस उनकी जमकर तारीफ कर रही है. ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ फिल्म में गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत और जयराम मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म में स्टार्स की एक्टिंग और उनके एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
5 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
7 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
8 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
10 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
10 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
11 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines