Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 6: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. 6 दिन में फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी इसके खूब चर्चे हो रहे हैं. मूवी की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. अपकमिंग वीकेंड पर भी कमाई में उछाल ही देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है. चलिए दोनों की अब तक की कमाई के बारे में जानते हैं.
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 33.5 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 6 दिनों में 290.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 407 करोड़ की मोटी कमाई कर ली है. इतनी कमाई करने के बाद ये फिल्म इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 मंडे टेस्ट में भी पास, बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का कलेक्शन
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. छठे दिन वरुण धवन की फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई की. भारत में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने 36.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म ने 49.75 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. अपकमिंग वीकेंड में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
मूवी की कास्ट
दोनों मूवीज की कास्ट की बात की जाए तो ‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ रुक्मिणी वंसत, गुलशन देवैया और जयराम लीड रोल में हैं. इसके साथ ही ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ-साथ रोहित सर्राफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. दोनों फिल्म की कास्ट की खूब तारीफ की जा रही है.
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
5 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
11 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
13 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
21 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines