Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 15: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. वहीं बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रफ्तार अभी भी जारी है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इस साल रिलीज हुई 5 बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर भी ये फिल्म और अच्छी कमाई कर सकती है. चलिए जानते हैं कांतारा चैप्टर 1 ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की. इसके साथ ही जानते हैं किन 5 साउथ मूवीज को ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने धूल चटाई है?
‘कांतारा चैप्टर 1’ का अब तक का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 15वें दिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ की कमाई की है. ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म के आंकड़ों में अब गिरावट देखने को मिल रही है. भारत में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 15 दिनों में 485.40 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 670 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 की कमाई में 14वें दिन भारी गिरावट, 2 हफ्तों में फिल्म बनी 2025 की दूसरी बड़ी हिट
इन 5 फिल्मों को चटाई धूल
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कमाई के मामले में इस साल रिलीज हुई 5 बड़ी साउथ फिल्मों को धूल चटा दी है. इनमें रजनीकांत की ‘कुली’, पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’, कल्याणी प्रियदर्शन की ‘लोका चैप्टर 1: चंद्र’, मोहनलाल की ‘एल2 एम्पुरान’ और तेजा सज्जा की ‘मिराई’ शामिल है. ‘कुली’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 518 करोड़, ‘दे कॉल हिम ओजी’ का 293.65 करोड़, ‘लोका चैप्टर 1: चंद्र’ का 302.31 करोड़, ‘एल2 एम्पुरान’ का 266.81 करोड़ और ‘मिराई’ का 144.2 करोड़ है. इन आंकड़ों के हिसाब से ‘कांतारा चैप्टर 1’ इन पांचों मूवीज से काफी आगे है.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 पहली Kantara से कितनी आगे? जानें ऋषभ शेट्टी की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म में कौन-कौन?
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपनी पहली ‘कांतारा’ को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं सोशल मीडिया पर ऋषभ शेट्टी की खूब तारीफ की जा रही है. बता दें ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया है और इसके साथ ही ऋषभ ही फिल्म के डायरेक्टर हैं. ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम मुख्य भूमिका में हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines