हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kantara Chapter 1 ने 12वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, Chhaava से कितनी दूर ऋषभ शेट्टी की फिल्म?

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 12: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. हालांकि फिल्म अभी भी ‘छावा’ से पीछे है. चलिए जानते हैं ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन
'कांतारा चैप्टर 1' ने 12वें दिन कतनी की कमाई?

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 12: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. अभी भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने ‘सैयारा’ से लेकर ‘कुली’ तक हर फिल्म को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि विक्की कौशल की ‘छावा’ से अभी ये फिल्म पीछे है. मूवी की कमाई को देखकर लग रहा है कि ‘छावा’ के करीब भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ जल्द ही पहुंच सकती है. ओपनिंग डे से कमाल की कमाई करने वाली ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने वीकेंड पर भी धमाकेदार कमाई कर सबको चौंका दिया. चलिए जानते हैं फिल्म ने 12वें दिन कितनी कमाई की है?

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 12वें दिन ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 13.50 करोड़ की कमाई की. हालांकि वीकेंड के मुकाबले ये आंकड़े कम नजर आए. 12 दिनों में भारत में ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 451.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़ की कमाई करने वाली ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले वीक में  337.4 करोड़ की कमाई की.

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 BO Collection Day 11: ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा बरकरार, 11वें भी की छप्परफाड़ कमाई

विज्ञापन

‘छावा’ से कितनी दूर ‘कांतारा चैप्टर 1’?

वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 635.5 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने रजनीकांत की ‘कुली’ और अहान पांडे की ‘सैयारा’ को धूल चटा दी है. हालांकि विक्की कौशल की ‘छावा’ से अभी ऋषभ शेट्टी की फिल्म कुछ कदमों की दूरी पर है. ‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 807.91 है. आंकड़ों के मुताबिक ऋषभ शेट्टी की फिल्म 172.41 करोड़ पीछे है.

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 BO Collection Day 10: ‘कांतारा चैप्टर-1’ का जलवा बरकरार, 400 करोड़ से चंद कदम है दूर

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

‘कांतारा चैप्टर 1’ का क्रेज ऑडियंस में अभी भी बना हुआ है. पहले दिन से ही ऑडियंस ऋषभ शेट्टी की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं फिल्म में लीड रोल प्ले करने के साथ-साथ ऋषभ शेट्टी ने मूवी को डायरेक्ट भी किया है. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola