Kantara Chapter 1 Day 10 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. फिल्म को रिलीज हुए अब 10 दिन पूरे हो गए हैं. ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. अब फिल्म के दसवें दिन की कमाई के नंबर सामने आ गए हैं.आइए जानते हैं कि फिल्म ने दसवें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही आपको ये भी बताते हैं कि फिल्म 400 करोड़ के क्लब से कितनी दूर है.
दसवें दिन की कमाई
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 61.85 करोड़ रुपये की कमाई से धमाकेदार ओपनिंग की थी. फिल्म ने 5 दिनों में ही 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. इसके दसवें दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दसवें दिन 37 करोड़ रुपये की कमाई अपने खाते में दर्ज की. फिल्म ने अब तक कुल 396.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को मात्र 3.35 करोड़ रुपये और कमाने की जरुरत है. हालांकि ये, आंकड़े इंडियन नेट कलेक्शन के हैं. इसके वर्ल्डवाइड कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने 500 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है.
‘कांतारा चैप्टर 1’ का नया रिकॉर्ड
‘कांताराः चैप्टर 1’ होम्बले फिल्म्स की तीसरी फिल्म है, जिसने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इससे पहले इस प्रोडक्शन हाउस कि दो फिल्में ‘केजीएफ 2’ और ‘सालार’ ने भी वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. ‘कांतारा चैप्टर 1’ की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म आगे और भी नए रिकॉर्ड सेट कर सकती है.
संबंधित खबरें
LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 mins agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
18 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
20 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
21 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
23 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines